News Pratyaksh


गुमला में हाथी का आतंक: शौच के लिए निकले 65 वर्षीय वृद्ध को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Sep 2026, 12:30 pm
गुमला में हाथी का आतंक: शौच के लिए निकले 65 वर्षीय वृद्ध को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
गुमला: जिले के भरनो थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। मारासिली पंचायत के महूगांव टंगरा टोली में बुधवार अहले सुबह हाथी के हमले में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान शनि उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि शनि उरांव बुधवार सुबह शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों की ओर गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हाथी के सामने वह आ गए। हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक, भरनो प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में लंबे समय से हाथियों की