News Pratyaksh


बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस

News Pratyaksh | Updated : Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
रांची: रांची नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ढ़ीपा टोली, पुंदाग स्थित New View Banquet पर नगर निगम ने नोटिस चस्पा किया है।
नगर निगम के अनुसार, बैंक्वेट हॉल/विवाह भवन का संचालन बिना आवश्यक अनुज्ञप्ति के किया जा रहा था। प्रतिष्ठान को निर्देश दिया गया है कि वह 03 दिनों के भीतर रांची नगर निगम के पोर्टल के माध्यम से अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन करे।
साथ ही, अनुज्ञप्ति प्राप्त होने तक बैंक्वेट हॉल का संचालन बंद रखने का आदेश दिया गया है।
नगर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के बाद भी यदि प्रतिष्ठान बिना वैध अनुज्ञप्ति के संचालित पाया गया, तो झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की संबंधित धाराओं के तहत इसे अनाधिकृत घोषित कर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
यानी रांची में बिना जरूरी लाइसेंस के बैंक्वेट हॉल और विवाह भवन चलाने वालों पर अब नगर निगम की सख्ती बढ़ती दिख रही है।