MS Dhoni ने पलक झपकते ही हवा में उड़ा दीं सूर्यकुमार यादव की गिल्लियां : क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज स्टंपिंग का रिकॉर्ड धोनी के नाम है. महेंद्र सिंह धोनी ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में कीमो पॉल को 0.08 सेकंड में स्टंप आउट कर दिया था. अगर 22 गज की पट्टी पर विकेटकीपिंग को एक कला माना जाए तो माही को उसका कलाकार कहना गलत नहीं होगा.रांची निवासी इस खिलाड़ी ने रविवार को चेन्नई की जर्सी में आईपीएल के पहले मैच के दौरान एक बार फिर उन आलोचकों को जवाब दिया, जो 43 वर्ष की उम्र में उनके आईपीएल में खेलना जारी रखने पर नाराजगी जता रहे थे. पांच बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान ने बताया कि भले ही वह अपना बनाया रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, लेकिन 'बूढ़े' माही की स्टंप के पीछे की गति कम नहीं हुई है.आमतौर पर एक मनुष्य को पलक झपकाने में औसतन 0.1-0.4 सेकंड का समय लगता है. धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया. दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने गेंद को अपने दस्तानों में लेकर गिल्लियां उड़ाने में मात्र 0.12 सेकंड का समय लिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि माही की स्टंपिंग कोई नई बात नहीं है फिर भी उनका वीडियो तुरन्त ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.इस मैच के 11वें ओवर में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार को अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद क्रीज से थोड़ा बाहर आई और 'स्काई' शॉट लगाने गए लेकिन बॉल उनसे मिस हो गई. धोनी ने गेंद पकड़ी और पलक झपकते ही स्टंप तोड़ दिया. मुंबई के कप्तान ने तीसरे अंपायर से मदद मांगने के लिए लेग अंपायर का इंतजार नहीं किया. वह सीधे डगआउट की ओर चलने लगा.इसके बाद सोशल मीडिया पर धोनी की तारीफों का दौर शुरू हो गया. इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक एक्स हैंडल ने धोनी की स्टंपिंग की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'पलक झपकते उड़ाईं गिल्लियां. प्रकाश की गति से भी तेज धोनी की स्टंपिंग ने सीएसके को सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट दिलाया. किसी ने लिखा, 'समय बदल गया है लेकिन धोनी वही है'.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm