आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. पंजाब के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 1 विकेट लेते ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं.इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राशिद ने पंजाब की पारी की चौथे और अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को 5 रन के स्कोर पर अरशद खान के हाथों कैच आउट कराया. इस 1 विकेट के साथ ही राशिद खान आईपीएल में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस मैच से पहले उनके नाम 149 विकेट दर्ज थे.राशिद ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है. अफगानी गेंदबाज ने 122 मैचों में 150 विकेट पूरे किए हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह ने 124 मैचों में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए हैं. आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज लसिथ मलिंगा है. उन्होंने 105 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं. चहल ने 118 मैचों में अपने 150 आईपीएल विकेट पूरे किए हैं.राशिद खान ने 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अब वह 122 मैचों में 150 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. राशिद आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm