पटना ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली वाहनों पर की बड़ी कार्रवाई :
बिहार की राजधानी पटना के स्कूल वाहनों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की है. अभियान चलाकर लोयला और संत जेवियर्स की 25 गाड़ियों को जब्त किया है. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जब्त की गाड़ियों में ओवरलोड बच्चे थे. ये एक बड़ी लापरवाही है. बाद में जब कागजों की जांच की गयी तो किसी का इंश्योरेंस फेल, किसी पॉल्यूशन, किसी का परमिट नहीं आदि कई सारी लापरवाही सामने आयी है. लोयला और संत जेवियर्स से अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.जानकारी के अनुसार पटना के लोयला और संत जेवियर्स स्कूल पर ये करवाई हुई है. पटना के दो नामी स्कूलों के लगभग 25 चार पहिया वाहनों को जब्त किया है. इन गाड़ियों में क्षमता से अधिक बच्चों को ढोया जा रहा था, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है. पटना में पहली बार ऐसा हुआ है जब ट्रैफिक पुलिस ने क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने को लेकर स्कूल वैन को जब्त किया है. वहीं इस कार्रवाई से स्कूल वैन के संचालकों के साथ प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया है.पटना ट्रैफिक अपराजित लोहान ने बताया कि जब्त वाहनों के पास कोई कागजात नहीं मिले हैं. इसके साथ ही जिन स्कूलों में यह चल रहा था, उन्होंने अपना कोई रिकॉर्ड आरटीओ में उपलब्ध नहीं कराया है. जबकि यह जानकारी देना अनिवार्य है. इस संबंध में स्कूल प्रशासन से जानकारी मांगी गई है. वहीं संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर सभी जब्त वाहनों सहित निजी स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm