हैदराबाद ने राजस्थान को 44 रनों से हराया : आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बनाए. राजस्थान की टीम 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 242 रन बना पाई.सनराइजर्स हैदराबाद से जीत के लिए मिले 287 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने की. लेकिन राजस्थान शुरुआत में ही 3 झटके लग गए. यशस्वी जायसवाल 1, रियान पराग 4, और नितीश राणा 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और टीम ने 4.1 ओवर में 50 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. इसके बाद ध्रुव जुरेल और संजू सैमसन ने मिलकर स्कोर को 160 के पार पहुंचाया.राजस्थान ने चौथा विकेट 14 वें ओवर में संजू के रूप में खो दिया. उन्होंने 37 बॉल में 7 चौके और 4 छक्कों के साथ 66 रनों की पारी खेली. उन्हें हर्षल पटेल ने क्लासेन के हाथों विकेट के पीछे आउट कराया. इसके बाद 15वें ओवर में ध्रुव भी आउट हो गए. उन्हें एडम जाम्पा ने लॉग ऑन पर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया. जुरेल ने 35 बॉल में 5 बॉल 6 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए.इन दोनों के अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए शिमरोन हेटमायर ने 24 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 42 रनों की पारी खेली. तो वहीं शुभम दुबे ने 11 बॉल में 34 रनों की पारी खेली. लेकिन अपनी टीम को 44 रनों से हार मिलने से नहीं रोक पाए. हैदराबाद के लिए सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए. उनके अलावा मोहम्मद शमी और एडम जम्पा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm