Lifestyle


बिहार में बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आम लोगों के अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:35 am
बिहार में बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आम लोगों के अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. सात निश्चय–3 के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान' की अवधारणा को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए ऊर्जा विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है. बिजली से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभागीय अधिकारी सप्ताह में दो दिन आम लोगों से सीधे मिलेंगे. यह पहल उपभोक्ताओं और विभाग के बीच दूरी कम करने के साथ-साथ शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है.सात निश्चय–3 के तहत बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े सभी पदाधिकारियों को सप्ताह में दो दिन आम लोगों से मिलने का निर्देश दिया गया है. ऊर्जा सचिव और BSPHCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में इसके लिए आवश्यक इंतजाम करने का आदेश दिया है.ऊर्जा विभाग की नई व्यवस्था के मुताबिक अब हर सोमवार दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और हर शुक्रवार अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 बजे तक उपभोक्ता सीधे विभागीय अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस दौरान शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अक्सर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से शिकायतें आती रही हैं.

प. बंगाल SIR में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां जमा करने की आज आखिरी डेडलाइन:

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:32 am
प. बंगाल SIR में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां जमा करने की आज आखिरी डेडलाइन: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव 2026 होने हैं. उससे पहले पूरे राज्य में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) अभियान चल रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां जमा करने की डेडलाइन आज सोमवार 19 जनवरी को खत्म हो हो रही है. फॉर्म 6 (नए वोटरों के नाम शामिल करने के लिए), फॉर्म 7 (मौत या दूसरी वजहों से वोटरों के नाम हटाने के लिए), और फॉर्म 8 (विधानसभा चुनाव क्षेत्र या वोटर का पता बदलने के लिए) जमा करने की समयसीमा भी आज सोमवार को खत्म हो जाएगी. इससे पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां जमा करने की अंतिम तारीख पहले 15 जनवरी तक तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे 19 जनवरी सोमवार तक बढ़ा दिया गया था. जानकारी के मुताबिक दावों और आपत्तियों पर सुनवाई का काम 7 फरवरी 2026 तक चलेगा और राज्य में फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को पब्लिश की जाएगी. बता दें, पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावों और आपत्तियों पर सुनवाई पूरी होने और फाइनल वोटर लिस्ट के पब्लिकेशन में एक महीने से भी कम समय बचा है, इसलिए चुनाव आयोग ने अब पूरे राज्य में फैले 6,500 सुनवाई केंद्र के जरिए हर दिन 7,00,000 सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य रखा है. वहीं, पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) के ऑफिस के सूत्रों ने बताया कि रविवार तक आयोग को 9,00,128 फॉर्म-6 एप्लीकेशन मिले थे. इसी तरह, इसी समय तक चुनाव आयोग को मिले फॉर्म-7 एप्लीकेशन की संख्या 1,41,847 है. दिलचस्प बात यह है कि चुनाव आयोग के पास डेटा है, वह तृणमूल कांग्रेस के इस दावे से पूरी तरह उलट है कि बड़ी संख्या में वोटर, जो जिंदा हैं, उन्हें गिनती के आखिर में 'मृत' वोटर के तौर पर दिखाया गया था. आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक, एक राजनीतिक दल के तौर पर तृणमूल कांग्रेस ने सिर्फ 13 एप्लीकेशन जमा किए हैं, जिनमें जिंदा वोटरों को गिनती के आखिर में गलत तरीके से मृत बता दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से ऐसे ही आवेदनों की संख्या सिर्फ एक है. फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशित होने के बाद चुनाव आयोग की पूरी टीम पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी और उसके तुरंत बाद राज्य के विधानसभा चुनावों की घोषणा होने की उम्मीद है. हाल ही में, गृह मंत्री, अमित शाह ने कोलकाता में कहा कि इस साल अप्रैल के आखिर तक मतदान और मतगणना दोनों हो जाएगी.

बिहार में हिजाब पहनने वाली महिलाएं सोना की खरीदारी नहीं कर सकती है

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jan 2026, 11:06 am
बिहार में हिजाब पहनने वाली महिलाएं सोना की खरीदारी नहीं कर सकती है. ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडेरेशन के निर्देशानुसार ऐसे कस्टर को एंट्री नहीं दी जाएगी, जो हिजाब या बुर्का से चेहरा ढककर ज्लेलरी शोरूम में आते हैं. यह नियम पुरुषों पर भी लागू होगा, जो गमछा, हेलमेट आदि से चेहरा ढक के आते हैं. चेहरा देखने के बाद ही ज्लेवरी खरीद सकते हैं.ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडेरेशन के अनुसार इस तरह का नियम लागू करने वाला बिहार पहला राज्य है, जिसने हिजाब पहनने वाली महिलाओं को सोना की खरीदारी करने पर रोक लगायी है. ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडेरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि ज्वेलरी शॉप में हो रही लूटपाट के वारदात से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है.

बिजनेस की खबरें सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं. शेयर बाजार, बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट, या कंपनियों की कमाई का हाल, ये सबकुछ आपके पैसे की सेहत से जुड़े होते हैं.

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:37 pm
बिजनेस की खबरें सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं. शेयर बाजार, बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट, या कंपनियों की कमाई का हाल, ये सबकुछ आपके पैसे की सेहत से जुड़े होते हैं. शेयर बाजार तो खास तौर पर लाखों लोगों का निवेश का जरिया है और यहां का हर उतार-चढ़ाव आपकी बचत को प्रभावित करता है. इसलिए आपको हर अपडेट पता होना चाहिए क्योंकि बिजनेस की दुनिया में रोज नई खबरें आती है. 23 दिसंबर को बाजार में हल्की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ था. सेंसेक्स करीब 42 अंक नीचे जाकर 85524 पर बंद हुआ और निफ्टी थोड़ा ऊपर चढ़कर 26,177 पर पहुंच गया था.साल के आखिरी दिनों में बाजार में थोड़ी सावधानी देखने को मिल रही है. विदेशी निवेशक भी पैसे निकाल रहे हैं और भारतीय रुपया में गिरावट देखने को मिली है. फिर भी 2025 पूरा साल बाजार के लिए अच्छा रहा सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड स्तर के करीब हैं कई सेक्टर्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. आपको बता दें कि अब 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते बाजार पूरी तरह बंद रहेगा कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

बिहार में ‘ठंड की टॉर्चर’ के बीच कटिहार नगर निगम ने लोगों के लिए राहत की अलावा का व्यवस्था की है. शहर के महत्वपूर्ण 16 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई. आगे सभी 45 वार्ड में अलाव की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, अलाव की व्यवस्था से देर शाम से

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:01 pm
बिहार में ‘ठंड की टॉर्चर’ के बीच कटिहार नगर निगम ने लोगों के लिए राहत की अलावा का व्यवस्था की है. शहर के महत्वपूर्ण 16 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई. आगे सभी 45 वार्ड में अलाव की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, अलाव की व्यवस्था से देर शाम से लेकर अहले सुबह तक खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले लोग इससे बहुत राहत मिलने की बात कर रहे हैं. कटिहार नगर निगम के तरफ से अलाव की व्यवस्था पर नगर निगम के अधिकारी और अलाव से राहत महसूस करने वाले लोगों से बातचीत की गई.