Lifestyle

बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Sep 2025, 10:30 am
बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जिले के सुगौली प्रखंड के उतरीं छपरा बहास पंचायत के मेहवा गांव निवासी नगीना सहनी 15 साल बाद अपने घर लौट आया है. साल 2009 में कोलकाता के बाबू घाट पर गंगा स्नान के दौरान वे अपने परिजनों से बिछड़ गए थे. लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया और गांव की परंपरा के अनुसार उनका श्राद्ध कर्म तक कर दिया था.नगीना के परिवार ने उनकी खोज में 10 साल तक कोई कसर नहीं छोड़ी. नगीना के बेटे ने बताया कि हर संभव कोशिश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो निराश होकर गांव की परंपरा के अनुसार आटे का पुतला बनाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया. नगीना की पत्नी ने विधवा का जीवन स्वीकार कर लिया था. उनके दो बेटे और तीन बेटियां इस दुख के साथ जी रहे थे.नगीना की जिंदगी में नया मोड़ तब आया, जब सिरोही, राजस्थान के स्वरूपगंज के समाजसेवी जिगर रावल को सड़क पर भटकते हुए मिले. जिगर ने उन्हें मानव सेवा आश्रम में आश्रय दिया. शुरुआत में नगीना अपना सही पता नहीं बता पाए, लेकिन रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्होंने अपने गांव का विवरण दिया. जिगर, जो पहले सूरत में समाजसेवा करते थे, अब अपनी जन्मभूमि मारवाड़ में यह कार्य कर रहे हैं.नगीना ने बताया कि कोलकाता के बाबू घाट पर परिजनों के साथ गए थे, लेकिन परिवार के लौट जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई. उन्हें लगता था कि परिजनों ने उन्हें छोड़ दिया. सड़क पर भटकते हुए वे जो कुछ मिलता, उसे गले में डाल लेते और लोगों को बताते कि उन्हें "1 लाख साल पहले" घर से भगा दिया गया. इस वजह से लोग उन्हें मानसिक विक्षिप्त समझते थे, लेकिन अंदर ही अंदर वे इस दुख से जूझ रहे थे.

राँची। झारखण्ड पुलिस मुख्यालय ने आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मा

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Sep 2025, 10:30 am
राँची। झारखण्ड पुलिस मुख्यालय ने आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे राज्य में शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। यह नई ट्रेन राज्य के भीतर कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी लाएगी

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Sep 2025, 06:38 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। यह नई ट्रेन राज्य के भीतर कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी लाएगी। इसका संचालन और रखरखाव पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ज़ोन द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने इसे सीमांचल के लोगों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि इससे सीमांचल के लोगों को आवागमन करने में जो मौजूदा समय में बाधा उत्पन्न हो रही है, उससे उन्हें छुटकारा मिलेगा। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सीमांचल के लोग इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब इस मांग को धरातल पर उतार दिया गया है। इस वजह से वे अब सहजतापूर्वक दुर्गम इलाकों तक आवागमन कर सकेंगे। निश्चित तौर पर यह हम सभी लोगों के लिए खुशी की बात है कि बिहार के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इससे उन्हें आवागमन करने में सुगमता होगी। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाज़ार ने हल्की बढ़त के साथ की, लेकिन निवेशक सतर्क बने हुए हैं क्योंकि इस हफ्ते दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की अहम नीतिगत बैठकें होने जा रही

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 12:19 pm
सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाज़ार ने हल्की बढ़त के साथ की, लेकिन निवेशक सतर्क बने हुए हैं क्योंकि इस हफ्ते दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की अहम नीतिगत बैठकें होने जा रही हैं. निफ्टी 50 इंडेक्स 25,118.90 पर खुला, जिसमें 4.90 अंकों यानी 0.02% की मामूली बढ़त रही. वहीं, बीएसई सेंसेक्स ने 20.81 अंकों या 0.03% की बढ़त के साथ 81,925.51 पर कारोबार की शुरुआत की.बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बागा ने कहा, “यह हफ्ता बेहद अहम है क्योंकि 16 केंद्रीय बैंक नीतिगत फैसले लेंगे. भू-राजनीतिक तनाव, नीतिगत अस्थिरता और इंडोनेशिया से लेकर यूके तक के विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी फेड की बैठक मुख्य आकर्षण रहेगी. भारतीय बाज़ार फेड की दरों में कटौती का इंतज़ार कर रहे हैं, जिससे डॉलर कमजोर होगा और उभरते बाज़ारों में पूंजी प्रवाह बढ़ेगा.” एनएसई के ब्रॉडर इंडेक्स मिश्रित रुख दिखा रहे हैं. निफ्टी 100 मामूली गिरावट में रहा, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में हल्की बढ़त दर्ज हुई.मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख सिद्धार्थ खे़मका ने कहा कि कमजोर अमेरिकी जॉब डेटा के बाद 25 बीपीएस फेड रेट कट की उम्मीद की जा रही है. उन्होंने कहा, “केंद्रीय बैंकों की बैठकों से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता में प्रगति से निवेशकों का विश्वास बढ़ सकता है.”अन्य एशियाई बाज़ारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.88% की बढ़त के साथ खुला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.52% चढ़ा, जबकि ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.33% गिरा. हांगकांग का हैंगसेंग 0.47% ऊपर और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.03% की गिरावट के साथ सपाट रहा. निफ्टी आईटी 0.63% टूटा निफ्टी फार्मा 0.83% नीचे निफ्टी ऑटो 0.36% चढ़ा निफ्टी रियल्टी 0.51% उछला निफ्टी मेटल 0.26% मजबूत निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में सपाट निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.05% ऊपर

पटना: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कल ही रात में हमने औचक निरीक्षण में जो मेडिकल कॉलेज पूर्णिया का था, उसकी स्थिति को आप लोगों के सामने रखा। कहीं कोई विकास का क

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 11:32 am
पटना: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कल ही रात में हमने औचक निरीक्षण में जो मेडिकल कॉलेज पूर्णिया का था, उसकी स्थिति को आप लोगों के सामने रखा। कहीं कोई विकास का काम नहीं हो रहा है, मुद्दे पर प्रधानमंत्री बात नहीं कर रहे हैं, घुसपैठियों पर बात करेंगे। लोगों की तरक्की बिहार की तरक्की और गरीब के बारे में बात नहीं करेंगे पढ़ाई दवाई सिंचाई के बारे में बात नहीं करेंगे, हम तो उम्मीद करते हैं प्रधानमंत्री पूर्णिया आ रहे हैं, आकर मेडिकल कॉलेज भी जाएंगे। साथ में हमारे चाचा को लेकर भी जाएंगे, ताकि स्थिति जान जाएंगे। हालांकि पीएम आ रहे है तो वो विकास को छोड़कर सिर्फ जुमलों की बात करेंगे।