अगर आप एक ऐसा टीवी खोज रहे हैं, जो तस्वीर की क्वालिटी से कोई समझौता न करे, तो सोनी इंडिया ने आपके लिए एक नया टीवी लॉन्च किया है, जिसका नाम Sony BRAVIA 7II है. यह भारत में Sony का पहला True RGB LED TV है, जो पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के म
News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:13 pm
अगर आप एक ऐसा टीवी खोज रहे हैं, जो तस्वीर की क्वालिटी से कोई समझौता न करे, तो सोनी इंडिया ने आपके लिए एक नया टीवी लॉन्च किया है, जिसका नाम Sony BRAVIA 7II है. यह भारत में Sony का पहला True RGB LED TV है, जो पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने का दावा करता है. कंपनी ने इसे उन यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है, जो HDR कंटेंट, फिल्में, वेब सीरीज और गेमिंग का बेस्ट एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं.गेमर्स के लिए BRAVIA 7II में HDMI 2.1 के जरिए 4K 120fps सपोर्ट दिया गया है. इसमें मौजूद VRR और ALLM जैसे फीचर स्क्रीन टियरिंग और इनपुट लैग को कम करते हैं. PlayStation 5 यूजर्स के लिए Auto HDR Tone Mapping और Auto Genre Picture Mode जैसे खास ऑप्टिमाइजेशन भी इस टीवी में मौजूद हैं.
V में Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो 4 लाख से ज्यादा मूवीज और शोज़ तक एक्सेस देता है. इनके अलावा Google Assistant, Apple AirPlay 2, Apple HomeKit और Alexa सपोर्ट भी इसमें है. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में OTA अपडेट के जरिए Gemini for Google TV भी इस टीवी में जोड़ा जाएगा.ऑडियो के मामले में Dolby Atmos, DTS:X और 3D Surround Upscaling के साथ यह एक वर्चुअल 5.1.4 सराउंड साउंड अनुभव देता है. Voice Zoom 3 डायलॉग को बैकग्राउंड में हो रहे शोर से अलग रखता है