News Pratyaksh

किताब में आपातकाल के खिलाफ आंदोलन में जयप्रकाश नारायण की भूमिका पर भी जोर दिया गया :

News Pratyaksh | Updated : Thu 25th Jun 2026, 12:35 pm
किताब में आपातकाल के खिलाफ आंदोलन में जयप्रकाश नारायण की भूमिका पर भी जोर दिया गया : भारत में इमरजेंसी लागू होने के लगभग पांच दशक बाद राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पहली बार कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में इस विषय को शामिल किया है. इसमें इसे 'प्रमुख चुनौतियों में से एक' के तौर पर पेश किया गया है, क्योंकि उस दौरान ज़्यादातर मौलिक अधिकार सस्पेंड कर दिए गए थे.
यह जिक्र हाल ही में तैयार की गई सोशल साइंस की पाठ्यपुस्तक 'अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड' में मिलता है, जिसमें भारतीय लोकतंत्र की खूबियों और चुनौतियों का विश्लेषण करने वाले एक अध्याय में इमरजेंसी को शामिल किया गया है.एनसीईआरटी के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह पहली बार है जब कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में 'आपातकाल' (Emergency) पर एक सेक्शन जोड़ा गया है. स्कूल के पाठ्यक्रम में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है, खासकर तब जब देश ने हाल ही में 1975 में लगाए गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने का समय देखा है.इस सेक्शन में लिखा गया, 'भारत में लोकतंत्र के सामने एक बड़ी चुनौती तब आई जब 1975-77 में आपातकाल लगाया गया. 1970 के दशक की शुरुआत में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति जनता में असंतोष बढ़ रहा था. बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और कुशासन के आरोपों के कारण बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए.इसमें आगे कहा गया,'जून 1975 में सरकार ने आंतरिक अशांति के आधार पर देश में आपातकाल लागू किया. इस दौरान, ज़्यादातर मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और कई राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया. लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भारी दबाव पड़ा और नागरिकों की आजादी सीमित कर दी गई.किताब में आपातकाल के खिलाफ आंदोलन में जयप्रकाश नारायण की भूमिका पर भी जोर दिया गया. 'जयप्रकाश नारायण - जो एक राजनीतिक नेता और समाजवादी विचारक थे और जिन्हें 'लोकनायक' के नाम से जाना जाता है - के नेतृत्व में चले जन-आंदोलनों ने छात्रों और नागरिकों, ख़ासकर बिहार और गुजरात में, बड़े पैमाने पर लामबंद किया. 1977 में आपातकाल हटा लिया गया और आम चुनाव हुए, जिससे लोगों को वोट के जरिए अपनी इच्छा जाहिर करने का मौका मिला. सत्ताधारी सरकार की हार ने भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और लोकतंत्र के महत्व को उजागर किया.
Categories
Follow us
Most Popular
अररिया में रिश्वतखोर GM गिरफ्तार, ₹85 हजार मांगे; ₹50 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा :

अररिया में रिश्वतखोर GM गिरफ्तार, ₹85 हजार मांगे; ₹50 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा :

Sat 08th Aug 2026, 12:44 pm
JPSC-JSSC को लेकर रांची में बवाल, CM हाउस जा रहे ABVP कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की; 4 हिरासत में

JPSC-JSSC को लेकर रांची में बवाल, CM हाउस जा रहे ABVP कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की; 4 हिरासत में

Sat 08th Aug 2026, 12:43 pm
पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत

पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत

Sat 08th Aug 2026, 12:43 pm
JPSC Protest का 15वां दिन: सरकार-छात्रों की दूसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा, आंदोलन जारी :

JPSC Protest का 15वां दिन: सरकार-छात्रों की दूसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा, आंदोलन जारी :

Sat 08th Aug 2026, 12:42 pm
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन में गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एक व्यक्ति से ₹8 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नंदग्राम थाना क्षेत्र की औरा कायमेरा सोसाइटी में रहने वाले संजय कुमार को जालसाजों ने अपना शिकार बनाया। घटना के करीब दो महीने बाद शिकायत

Sat 08th Aug 2026, 12:41 pm