News Pratyaksh


Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar N160 S और N160 SS, दमदार 165cc इंजन के साथ 4.5 सेकंड में 60 km/h की रफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Fri 07th Aug 2026, 12:44 pm
Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar N160 S और N160 SS, दमदार 165cc इंजन के साथ 4.5 सेकंड में 60 km/h की रफ्तार
नई Pulsar N160 रेंज में मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल, मल्टीपल राइड मोड्स और क्रॉल टेक्नोलॉजी; शुरुआती कीमत ₹1.33 लाख।
ऑटो डेस्क: स्वदेशी दोपहिया वाहन निर्माता Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपनी नई Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः ₹1,33,511 और ₹1,42,585 तय की है। इसके साथ ही मौजूदा Pulsar N160 मॉडल भी नए वेरिएंट्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
नई Pulsar N160 रेंज में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल (ETB), मल्टीपल राइड मोड्स, क्रॉल टेक्नोलॉजी और नया 165cc, फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है, जिससे बाइक का प्रदर्शन पहले से अधिक बेहतर हो गया है।
कंपनी के मुताबिक, नया 165cc इंजन 18.2 bhp की पावर जनरेट करता है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा दमदार है। Bajaj का दावा है कि नई Pulsar N160 S और N160 SS महज 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती हैं। इसी के साथ कंपनी ने इन्हें अपने सेगमेंट की सबसे तेज और सबसे पावरफुल मोटरसाइकिलों में शामिल होने का दावा किया है।
नई Pulsar N160 रेंज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो स्पोर्टी लुक के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली बाइक की तलाश में हैं।