News Pratyaksh


एशियन गेम्स टीम चयन पर बवाल! पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने लगाए गंभीर आरोप

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Jul 2026, 06:53 am
एशियन गेम्स टीम चयन पर बवाल! पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने लगाए गंभीर आरोप
"चयन समिति की सदस्य होते हुए भी मुझे बैठकों से रखा गया दूर" — असुंता लकड़ा
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा के बाद चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और चयन समिति की सदस्य असुंता लकड़ा ने आरोप लगाया है कि मार्च 2026 के बाद से चयन समिति की किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन बैठक की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और न ही टीम चयन को लेकर उनकी राय ली गई।
असुंता लकड़ा ने कहा कि टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों—सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी—को जगह मिली है। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन पर कोई सवाल नहीं उठाया, लेकिन पूरी चयन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है।
उनका कहना है कि चयन समिति के सदस्य होने के बावजूद उन्हें प्रक्रिया से बाहर रखा गया, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला खिलाड़ियों के साथ कथित अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।