News Pratyaksh

अररिया में रिश्वतखोर GM गिरफ्तार, ₹85 हजार मांगे; ₹50 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा :

News Pratyaksh | Updated : Sat 08th Aug 2026, 12:44 pm
अररिया में रिश्वतखोर GM गिरफ्तार, ₹85 हजार मांगे; ₹50 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा :
अररिया: बिहार के अररिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई उनके अररिया स्थित किराए के आवास पर की गई।
निगरानी विभाग के डीएसपी सतीश चंद्र माधव के अनुसार, मशीन सप्लायर कमरे आलम ने महाप्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मशीनों की आपूर्ति के बदले उनसे कमीशन की मांग की जा रही है।
₹17 लाख की सप्लाई पर मांगा 5% कमीशन
शिकायतकर्ता के मुताबिक, विभिन्न लोगों को करीब ₹17 लाख की मशीनों की आपूर्ति की गई थी। इसके एवज में महाप्रबंधक ने कथित तौर पर 5 प्रतिशत यानी ₹85 हजार कमीशन की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया और डीएसपी के नेतृत्व में धावा दल गठित किया गया।
₹50 हजार लेते ही विजिलेंस का एक्शन
धावा दल ने महाप्रबंधक के किराए के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ₹50 हजार की रिश्वत की रकम बरामद की गई। इसके बाद निगरानी टीम ने अनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Categories
Follow us
Most Popular
अररिया में रिश्वतखोर GM गिरफ्तार, ₹85 हजार मांगे; ₹50 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा :

अररिया में रिश्वतखोर GM गिरफ्तार, ₹85 हजार मांगे; ₹50 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा :

Sat 08th Aug 2026, 12:44 pm
JPSC-JSSC को लेकर रांची में बवाल, CM हाउस जा रहे ABVP कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की; 4 हिरासत में

JPSC-JSSC को लेकर रांची में बवाल, CM हाउस जा रहे ABVP कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की; 4 हिरासत में

Sat 08th Aug 2026, 12:43 pm
पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत

पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत

Sat 08th Aug 2026, 12:43 pm
JPSC Protest का 15वां दिन: सरकार-छात्रों की दूसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा, आंदोलन जारी :

JPSC Protest का 15वां दिन: सरकार-छात्रों की दूसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा, आंदोलन जारी :

Sat 08th Aug 2026, 12:42 pm
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन में गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एक व्यक्ति से ₹8 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नंदग्राम थाना क्षेत्र की औरा कायमेरा सोसाइटी में रहने वाले संजय कुमार को जालसाजों ने अपना शिकार बनाया। घटना के करीब दो महीने बाद शिकायत

Sat 08th Aug 2026, 12:41 pm