Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ

News Pratyaksh | Updated : Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
रांची/धनबाद: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 2.20 करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, मोढ़ू मुर्मू और गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा को अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान झारखंड पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त टीमें तीनों से गहन पूछताछ करेंगी।
इन बिंदुओं पर होगी पूछताछ
जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस माओवादी संगठन के अंतरराज्यीय नेटवर्क, लेवी वसूली, हथियारों की सप्लाई, फंडिंग, शहरी मॉड्यूल और संगठन के फरार नेताओं के ठिकानों की जानकारी जुटाने पर रहेगा। इसके अलावा झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दर्ज विभिन्न मामलों से जुड़े पहलुओं पर भी पूछताछ की जाएगी।
संयुक्त अभियान की तैयारी
अधिकारियों के मुताबिक, रिमांड के दौरान मिलने वाली जानकारी के आधार पर माओवादी संगठन के हथियारों के जखीरे, छिपे ठिकानों और सक्रिय कैडरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। पूछताछ से प्राप्त इनपुट के आधार पर कई राज्यों में संयुक्त अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है।