Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: कार्यपालक अभियंता के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, करोड़ों की संपत्ति की जांच

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Jul 2026, 12:11 pm
आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: कार्यपालक अभियंता के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, करोड़ों की संपत्ति की जांच
बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम (रोहतास) के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के छह अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद गुरुवार सुबह यह कार्रवाई शुरू की गई। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।
आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना के सत्यापन के बाद 29 जुलाई 2026 को ईओयू थाना कांड संख्या-15/26 दर्ज किया गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है।
₹1.19 करोड़ से अधिक की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप
प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि अरविंद कुमार चौधरी ने अपनी ज्ञात आय से 1 करोड़ 19 लाख 98 हजार 534 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, यह उनकी ज्ञात आय से लगभग 85.05 प्रतिशत अधिक है। इसी आधार पर अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई।
इन 6 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
ईओयू की टीमों ने एक साथ निम्न स्थानों पर तलाशी शुरू की है:
पटना (दानापुर) के आदमपुर स्थित वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 405
पटना के आशोपुर स्थित वीनस इम्पायर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 1301
मुजफ्फरपुर के महामाया स्थान स्थित ससुराल
सासाराम स्थित लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय
डेहरी-ऑन-सोन स्थित सरकारी आवास
बांका जिले के पीपराडीह गांव स्थित पैतृक मकान
छापेमारी के दौरान दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड, चल-अचल संपत्तियों के कागजात, निवेश से संबंधित अभिलेख और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
नकदी और आभूषण की भी जांच
आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि तलाशी अभियान अभी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों, नकदी, आभूषण और अन्य संपत्तियों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।