News Pratyaksh


आपको भी ChatGPT में दिक्कत आ रही है क्या?

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 11:56 am
आपको भी ChatGPT में दिक्कत आ रही है क्या?
ChatGPT ग्लोबल आउटेज: दुनिया भर के यूजर्स को आ रही दिक्कत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च और डिप्लॉयमेंट कंपनी OpenAI ने पुष्टि की है कि उसके लोकप्रिय AI चैटबॉट ChatGPT में कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है। इस कारण दुनिया भर के यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।यह समस्या पिछले 30 मिनट से शुरू हुई है। ट्रैकिंग वेबसाइट DownDetector के अनुसार, अमेरिका, यूरोप, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों से ChatGPT के काम न करने की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। इससे साफ है कि यह आउटेज पूरे विश्व में प्लेटफॉर्म को प्रभावित कर रहा है।OpenAI ने अपने आधिकारिक स्टेटस पेज पर आउटेज की पुष्टि करते हुए कहा, "हमें ChatGPT को प्रभावित करने वाली समस्या की जानकारी है। हम लिस्ट में दी गई सर्विस से जुड़ी समस्या की जांच कर रहे हैं।"#ChatGPT #OpenAI #ChatGPTDown #GlobalOutage #DownDetector #AI #TechNews #ChatGPTNotWorking #InternetDown #BreakingNews