News Pratyaksh

पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत

News Pratyaksh | Updated : Sat 08th Aug 2026, 12:43 pm
पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर: मोतिहारी के ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत कर्मी चंदन कुमार झा की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र स्थित दिघरा के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार झा बाइक से मोतिहारी से समस्तीपुर में कार्यरत अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान दिघरा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कच्ची पक्की ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान मधुबनी जिले के आदर्श नगर (गोशाला रोड) निवासी गौरी कांत झा के पुत्र चंदन कुमार झा के रूप में की।
ढाका डिवीजन में कार्यरत थे चंदन
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, चंदन कुमार झा मोतिहारी के ग्रामीण कार्य विभाग के ढाका डिवीजन में कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह बाइक से समस्तीपुर के लिए निकले थे।
हादसे की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों और ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत सहकर्मियों को दी। जानकारी मिलते ही सहकर्मी और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पति की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी भी समस्तीपुर से घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Categories
Follow us
Most Popular
अररिया में रिश्वतखोर GM गिरफ्तार, ₹85 हजार मांगे; ₹50 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा :

अररिया में रिश्वतखोर GM गिरफ्तार, ₹85 हजार मांगे; ₹50 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा :

Sat 08th Aug 2026, 12:44 pm
JPSC-JSSC को लेकर रांची में बवाल, CM हाउस जा रहे ABVP कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की; 4 हिरासत में

JPSC-JSSC को लेकर रांची में बवाल, CM हाउस जा रहे ABVP कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की; 4 हिरासत में

Sat 08th Aug 2026, 12:43 pm
पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत

पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत

Sat 08th Aug 2026, 12:43 pm
JPSC Protest का 15वां दिन: सरकार-छात्रों की दूसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा, आंदोलन जारी :

JPSC Protest का 15वां दिन: सरकार-छात्रों की दूसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा, आंदोलन जारी :

Sat 08th Aug 2026, 12:42 pm
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन में गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एक व्यक्ति से ₹8 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नंदग्राम थाना क्षेत्र की औरा कायमेरा सोसाइटी में रहने वाले संजय कुमार को जालसाजों ने अपना शिकार बनाया। घटना के करीब दो महीने बाद शिकायत

Sat 08th Aug 2026, 12:41 pm