Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग

News Pratyaksh | Updated : Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
नई दिल्ली: झारखंड में JPSC और JSSC-CGL सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर झारखंड भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में मौन विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग उठाई।
भाजपा सांसदों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।
सांसदों ने संसद परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की।