News Pratyaksh


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा समेत भारत के तीनों जैवलिन थ्रोअर फाइनल में, गोल्ड पर टिकी नजर

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Jul 2026, 12:09 pm
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा समेत भारत के तीनों जैवलिन थ्रोअर फाइनल में, गोल्ड पर टिकी नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। उनके साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
क्वालिफिकेशन राउंड के बाद भारत के तीनों एथलीट अंतिम मुकाबले में पहुंचने में सफल रहे। नीरज चोपड़ा ने 5वें स्थान, रोहित यादव ने 9वें स्थान, जबकि यशवीर सिंह ने 10वें स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया।
यशवीर सिंह ने अपने आखिरी प्रयास में शानदार प्रदर्शन किया। उनका भाला 78.36 मीटर दूर जाकर गिरा, जिससे वह एक स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-10 में पहुंच गए और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। भारत को जैवलिन थ्रो में एक बार फिर पदक की मजबूत उम्मीद है।
Categories
Follow us
Most Popular