Fri, 26th Jun 2026गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज :   Thu, 25th Jun 2026सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे   Tue, 23rd Jun 2026नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की   Sat, 20th Jun 2026लातेहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक ही मां-बाप के तीन बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतक तीनों बच्चे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी द्वारिक   Sat, 20th Jun 2026RIL AGM 2026 में अनंत अंबानी ने जामनगर और कच्छ प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्रीन एनर्जी को एक्जीक्यूशन फेज में पहुंचाने की जानकारी दी:

News Pratyaksh


दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda NX500 E-Clutch को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के तौर पर बाजार में उतारा है.E-Clutch को समझने के लिए आसान शब्दों का इस्तेमा

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 11:58 am
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda NX500 E-Clutch को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के तौर पर बाजार में उतारा है.E-Clutch को समझने के लिए आसान शब्दों का इस्तेमाल करें, तो Honda का E-क्लच सिस्टम स्टार्ट, स्टॉप और गियर शिफ्ट के दौरान क्लच लीवर का इस्तेमाल कम करता है. इस सिस्टम से मोटरसाइकिल का रेगुलर मैनुअल गियरबॉक्स भी बना रहता है. यह सिस्टम शिफ्टिंग के दौरान क्लच एंगेजमेंट को मैनेज करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक एक्चुएटर का इस्तेमाल करता है.खास बात यह है कि पूरी तरह से ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के उलट, राइडर जब चाहें क्लच लीवर का इस्तेमाल नॉर्मल तरीके से कर सकते हैं. राइडर द्वारा जब मैनुअल इनपुट का पता चलता है, तो सिस्टम अपने आप डिसइंगेज हो जाता है, और बाद में खुद से फिर से जुड़ जाता है. Honda ने TFT डिस्प्ले के ज़रिए E-क्लच फ़ंक्शन को पूरी तरह से बंद करने का ऑप्शन भी दिया है.
बता दें कि नए वेरिएंट में Honda की इलेक्ट्रॉनिक क्लच टेक्नोलॉजी को मिडिलवेट एडवेंचर टूरर में शामिल किया गया है और यह स्टैंडर्ड Honda NX500 से 1.11 लाख रुपये ज़्यादा महंगी है, जिसकी कीमत 6.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है