Lifestyle


IRCTC घोटाले में कोर्ट गुरुवार को फैसला सुना सकता है। इस मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं। इस केस में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस केस पर सुनवा

News Pratyaksh | Updated : Thu 07th Aug 2025, 08:57 am
IRCTC घोटाले में कोर्ट गुरुवार को फैसला सुना सकता है। इस मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं। इस केस में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस केस पर सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि IRCTC घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट गुरुवार को फैसला सुना सकता है।

झारखंड में शराब बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि: JSBCL के तहत 17 दिनों में 2.80 करोड़ का अतिरिक्त कलेक्शन

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Jul 2025, 10:43 am
झारखंड में शराब बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि: JSBCL के तहत 17 दिनों में 2.80 करोड़ का अतिरिक्त कलेक्शन रांची: मैनपावर आपूर्ति एजेंसी के हटने के बाद, झारखंड में शराब की खुदरा बिक्री का जिम्मा जेएसबीसीएल (झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड) के हाथों में आ गया। 1 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक के आंकड़ों ने चौंकाने वाले नतीजे दिखाए। पहली बार, बिक्री से ज्यादा पैसे जमा हुए. 17 दिनों में शराब की बिक्री 136.61 करोड़ रुपये हुई, जबकि जमा राशि 139.42 करोड़ रुपये थी। यानी, बिक्री से 2.80 करोड़ रुपये ज्यादा जमा हुए।

केंद्र सरकार की उड़ान योजना से बिहार में हवाई यात्रा अब और आसान होने वाली है। मधुबनी, सहरसा, बीरपुर, वाल्मिकीनगर, मुंगेर और मुजफ्फरपुर के छोटे हवाई अड्डों को विकसित किया जा रहा है। स्पिरिट एयर एलएलपी एयरलाइन को इन हवाई अड्डों से विमान सेवा शुरू करने की अन

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Jul 2025, 10:42 am
केंद्र सरकार की उड़ान योजना से बिहार में हवाई यात्रा अब और आसान होने वाली है। मधुबनी, सहरसा, बीरपुर, वाल्मिकीनगर, मुंगेर और मुजफ्फरपुर के छोटे हवाई अड्डों को विकसित किया जा रहा है। स्पिरिट एयर एलएलपी एयरलाइन को इन हवाई अड्डों से विमान सेवा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। ये विमान बिहटा एयरपोर्ट और वाराणसी से जुड़ेंगे। इससे सीमांचल, मिथिलांचल, तिरहुत और अंग क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने में बहुत सुविधा होगी।

दिउड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर फिर विवाद :

News Pratyaksh | Updated : Wed 16th Jul 2025, 04:57 pm
दिउड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर फिर विवाद :तमाड़ स्थित प्राचीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया. पर्यटन विभाग की ओर से 8 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने इस परियोजना का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया. प्रशासन ने सख्ती दिखाने की कोशिश की तो ग्रामीण उलझ पड़े. एक शख्स को हिरासत में लेने पर महिलाओं ने प्रशासन की गाड़ी को घेर लिया.ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर संवेदक द्वारा शुरू कराए गए निर्माण कार्य का विरोध किया. उनका कहना है कि वर्षों से वे मंदिर परिसर के पास दुकानदार के रूप में अपना रोजगार चला रहे हैं, लेकिन सौंदर्यीकरण कार्य के चलते उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं. ग्रामीणों को डर है कि काम पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा दुकानें नहीं मिलेंगी. इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. इसी आशंका को लेकर विरोध लगातार जारी है.विरोध की सूचना पर बुंडू के एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा, एसडीपीओ ओम प्रकाश समेत तमाड़ थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूर्णचंद सिंह मुंडा को एहतियातन हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में आपसी सहमति बनने पर उन्हें छोड़ दिया गया.एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा कि “दिउड़ी मंदिर झारखंड का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां देशभर से श्रद्धालु आते हैं. यहां की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए सरकार ने सौंदर्यीकरण कार्य स्वीकृत किया है. स्थानीय दुकानदारों की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. प्राथमिकता उन्हीं दुकानदारों को दी जाएगी, जो पहले से वहां व्यवसाय कर रहे हैं. प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ और सौंदर्यीकरण कार्य दोबारा शुरू कराया गया. फिलहाल प्रशासन की निगरानी में कार्य जारी है और मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है.घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप से माहौल शांत है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थानीय प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है.

23 जून यानी आज विश्व ओलंपिक दिवस है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 23rd Jun 2025, 06:24 am
23 जून यानी आज विश्व ओलंपिक दिवस है. खेल प्रेमियों के लिए यह दिन विशेष होता है. युवा एथलीट के लिए यह दिन खास मायने रखता है. कोयलांचल की बात करें तो धनबाद खेल विभाग बच्चों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए कोशिश में जुटी हुई है.जी हां जिले के 8 लेन सड़क के मेमको मोड़ स्थित बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बच्चों के अदंर छिपी प्रतिभा को तराशने की मेहनत की जा रही है. जहां आर्चरी, बॉक्सिंग, कबड्डी, फुटबॉल, कराटे और स्केटिंग का प्रशिक्षण बच्चों को दी जा रही है, वहीं कला भवन में बैडमिंटन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा खुद कोच और बच्चों की निगरानी करते हैं.सबसे पहले हम बात करते हैं बॉक्सिंग की. बॉक्सिंग में करीब 20 बच्चे यहां प्रशिक्षण ले रहें हैं, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल है. बॉक्सिंग सिख रही मन्नत झा ने कहा कि पंचेज के साथ-साथ स्ट्रेट ट्रेनिंग और वेट ट्रेनिंग कराई जाती है. जिन्हें भी बॉक्सिंग पसंद हैं, वह यहां आकर निःशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं. यहां काफी अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है.इसके अलावा फुटबॉल में कुल 35 लड़के-लड़कियां प्रशिक्षण ले रहें हैं. कोच लक्ष्मण मुर्म ने कहा कि बच्चे इंडिया का प्रतिनिधित्व करें, हमारी यही कोशिश हैं. फुटबॉल खिलाड़ी सबा परवीन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम अपने देश का नाम रौशन करना चाहते हैं. अमित टुडू ने कहा कि हम फ़ुटबॉल में इंडिया टीम से खेलना चाहते हैं. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करना चाहते हैं.आर्चरी में भी बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं. बच्चों को आर्चरी का प्रशिक्षण दे रही लक्ष्मी ने बताया कि यहां वह सारी सुविधाएं हैं, जिससे बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं. आर्चरी में रुचि रखने वाले बच्चे ट्रेनिंग ले सकते हैं. बच्चों को ओलंपिक में ले जाने का लक्ष्य है. वहीं, खिलाड़ी अन्नू ने कहा कि मैं आगे चलकर देश के लिए गोल्ड मेडल लाना चाहती हूं.वहीं, खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि बच्चे जिस तरह का भी प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, हमारी कोशिश रहती है कि हर तरह का प्रशिक्षण हम दे सकें. चार से पांच खेल का प्रशिक्षण शुरू किया है. आने वाले दिनों में इसमें वृद्धि देखने को मिलेंगे. झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है सिर्फ उन्हें निखारने की. सरकार काम कर रही है. उम्दा कोच को लाने के लिए प्रयास किए जा रहें हैं. बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा सके, यही हमारी कोशिश है.

5 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी

News Pratyaksh | Updated : Sat 14th Jun 2025, 04:28 pm
राजद में प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है. सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने इसकी जानकारी दी.राज्य परिषद के सदस्यों की सूची जारी: राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे के अनुमोदन के पश्चात राज्य निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के सभी राज्य कार्यालयों पर सम्बद्ध राज्यों के राज्य परिषद की सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है. बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान द्वारा आज बिहार के राज्य परिषद के सदस्यों की सूची को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है.15 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी. अपराह्न 1 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित है. अपराह्न 4 बजे राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी. 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. इसी दिन परिणाम की घोषणा होगी. जानकारों की राय: वरिष्ठ पत्रकार इंद्रभूषण ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष की रेस में मंगनी लाल मंडल, पूर्व मंत्री आलोक मेहता एवं रणविजय साहू के नाम की चर्चा है, लेकिन वरिष्ठता के आधार पर मंगनी लाल मंडल की दावेदारी सबसे मजबूत है.मंगनी लाल मंडल राजद और जदयू दोनों पार्टी में बड़े पदों पर रह चुके हैं. झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा और 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं. इस दौरान राज्य के कैबिनेट में मंत्री भी रहे. इसके बाद 2004 से 2009 तक राज्य सभा के सदस्य रहे.