Lifestyle


घर बैठे पूर्वजों को दिलाएं मोक्ष, पितृपक्ष मेला में ऑनलाइन पिंडदान की सारी व्यवस्था,बुकिंग 25 अगस्त या 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी. :

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 11:44 am
घर बैठे पूर्वजों को दिलाएं मोक्ष, पितृपक्ष मेला में ऑनलाइन पिंडदान की सारी व्यवस्था,बुकिंग 25 अगस्त या 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी. : बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 आगामी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 21 सितंबर तक चलेगा. यह मेला अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहां लाखों तीर्थयात्री अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान करने पहुंचते हैं. भारत के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी पिंडदानी इस पवित्र स्थल पर आते हैं.कई लोग विभिन्न कारणों से गयाजी धाम नहीं पहुंच पाते, उनके लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा शुरू की है. जिसके तहत पिंडदानी घर बैठे अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान कर सकते हैं. इस सुविधा में पंडा, पुजारी, पूजा सामग्री और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं. ऑनलाइन पिंडदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई जाती है, जो पेन ड्राइव के माध्यम से पिंडदानी को उनके पते पर भेजी जाती है.बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन पिंडदान के लिए 23 हजार रुपये का पैकेज निर्धारित किया है. इस पैकेज में सभी धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवश्यक सामग्री, पंडा जी और पुजारी की सेवाएं शामिल हैं. निगम की वेबसाइट पर 25 या 26 अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी. यह पैकेज न केवल भारत में रहने वालों के लिए, बल्कि विदेशों में रहने वाले पिंडदानियों के लिए भी उपलब्ध है, जो गया जी नहीं पहुंच सकते.ऑनलाइन पिंडदान की प्रक्रिया गयाजी की तीन प्रमुख वेदियों विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी पर पूरी की जाती है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित इस कर्मकांड में सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है. पिंडदान की पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड कर पेन ड्राइव में उपलब्ध कराया जाता है, जिसे पिंडदानी को भेजा जाता है. यह सुविधा हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हो रही है.पितृपक्ष मेला न केवल भारतीयों, बल्कि विदेशी तीर्थयात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है. जो विदेशी पिंडदानी गया जी नहीं पहुंच पाते, वे भी ऑनलाइन पिंडदान के माध्यम से अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना कर सकते हैं. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की इस पहल ने वैश्विक स्तर पर गयाजी की धार्मिक महत्ता को और बढ़ाया है. ऑनलाइन सुविधा ने उन लोगों के लिए भी रास्ता खोल दिया है, जो भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकते.बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि 23 हजार के पैकेज में ऑनलाइन पिंडदान की पूरी व्यवस्था है. इसकी बुकिंग करने की सुविधा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट (बीएसटडीसी) bstdc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है. बुकिंग 25 अगस्त या 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी.        

रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे देवलटांड़ में जैन धर्मावलंबियों के भगवान आदिनाथ का अति प्राचीन मंदिर स्थित है

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Aug 2025, 05:54 am
रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे देवलटांड़ में जैन धर्मावलंबियों के भगवान आदिनाथ का अति प्राचीन मंदिर स्थित है। लगभग 3000 वर्ष पुराने इस मंदिर तक जाने के लिए सड़क नहीं थी। इस मामले को लेकर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने वर्ष 2022 में यहां सड़क निर्माण का आग्रह केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से किया था। इस क्षेत्र के विकास का मामला लोकसभा में भी उठाया था। इस आग्रह के आलोक में उन्होंने Central Road & Infrastructure Fund के तहत ₹2.1 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके लिए राशि भी झारखंड सरकार के संबंधित विभाग को भेज दी गई। दुर्भाग्यवश उपरोक्त सड़क का निर्माण आजतक नहीं हो पाया। आज भी श्रद्धालुओं को उपरोक्त पवित्र स्थल तक जाने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। इस मामले को लेकर श्री संजय सेठ ने पुनः नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और पूरी वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस मामले की जांच का निर्देश भी दिया है। इस बाबत रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि लगभग 3000 वर्ष पुराने उपरोक्त स्थल तक जाने के लिए केंद्र सरकार ने सड़क बनाने की स्वीकृति दे दी। राशि भी निर्गत कर दी परंतु झारखंड के अधिकारियों ने सड़क बनाना जरूरी नहीं समझा। यह बताने के लिए काफी है कि किस कदर झारखंड को विकास से दूर किया जा रहा है।

ओपनएआई ने भारतीय यूज़र्स के लिए ChatGPT Go लॉन्च किया है. यह पेड वर्ज़न है, जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति महीना :

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:38 am
ओपनएआई ने भारतीय यूज़र्स के लिए ChatGPT Go लॉन्च किया है. यह पेड वर्ज़न है, जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति महीना : OpenAI ने भारतीय यूज़र्स के लिए एक नई सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की है, जो खासतौर से भारतीय यूज़र्स के लिए ही लॉन्च की गई है. इस नई सब्सक्रिप्शन सर्विस का नाम ChatGPT Go है. यह एक सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसके लिए यूज़र्स को प्रति महीने सिर्फ 399 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. कंपनी ने इस फीचर को एक्सक्लूसिवली भारतीय यूज़र्स के लिए ही डिजाइन किया है, जिसमें यूज़र्स को ज्यादा यूज़ेस लिमिट्स, इमेज जनरेशन, फाइल अपलोड्स और ज्यादा मेमोरी मिलती है.पहले भारतीय यूज़र्स को चैटजीपीटी की इन्हीं पेड सर्विसेज़ का फायदा उठाने के लिए ChatGPT Plus का प्लान खरीदना पड़ता था, जिसके लिए 20 डॉलर यानी करीब 1,700 रुपये प्रति महीने से भी ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. अब कंपनी ने भारतीय यूज़र्स के लिए सिर्फ 399 रुपये प्रति महीने की रेट पर ChatGPT Go लॉन्च किया है. हालांकि, अभी तक हमारे पास इस बात की कंफर्म जानकारी नहीं है कि क्या ChatGPT Go में ChatGPT Plus वाले सारे फीचर्स मिलेंगे या नहीं.बहरहाल, ChatGPT के हेड और वाइस प्रेसिडेंट Nick Turley ने 19 अगस्त, 2025 की सुबह अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट से ChatGPT GO की घोषणा की. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि भारतीय यूज़र्स की सबसे बड़ी रिक्वेस्ट में से एक सस्ती कीमत और लोकल पेमेंट ऑप्शन्स थे. इस कारण हमने इस नए सब्सक्रिप्शन टियर को बाकी देशों से पहले और सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है.

मंगलवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली.

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:37 am
मंगलवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली. सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 46 अंकों की बढ़त लेकर 81,319 पर खुला, जबकि निफ्टी 15 अंक मजबूत होकर 24,596 पर खुला. इसके विपरीत बैंक निफ्टी 112 अंक गिरकर 55,622 पर खुला. विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.26 पर खुला, जो पिछले स्तर 87.29 से थोड़ा मजबूत है.वैश्विक परिदृश्य: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान बातचीत सकारात्मक रही और ट्रंप ने भरोसा जताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे. ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी फोन किया और कहा कि वे पुतिन और जेलेंस्की की बैठक कराने की कोशिश करेंगे ताकि युद्ध को समाप्त करने की राह बन सके.वैश्विक मार्केट्स की बात करें तो, जैकसन होल बैठक से पहले अमेरिकी बाजार सीमित दायरे में रहे. डाओ 34 अंक गिरा जबकि नैस्डैक 6 अंक ऊपर बंद हुआ. GIFT निफ्टी 30 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 25 हजार के करीब रहा. डाओ फ्यूचर्स सपाट रहे और निक्केई में 200 अंकों की गिरावट देखने को मिली.

आज वर्ल्ड कप और एशिया कप के स्क्वाड का होगा ऐलान, जानें कब और कहां देख सकेंगे BCCI की प्रेस कॉन्फ्रेंस :

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:36 am
आज वर्ल्ड कप और एशिया कप के स्क्वाड का होगा ऐलान, जानें कब और कहां देख सकेंगे BCCI की प्रेस कॉन्फ्रेंस : भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के बाद अब टी20 फॉर्मेट में खेलती हुई नजर आएगी. क्योंकि अब एशिया कप 2025 शुरू होने वाला. ये टूर्नामेंट 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा. टी20 में खिलाड़ियों की भरमार होने की वजह से भारतीय स्क्वाड का चयन करना बीसीसीआई के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है. लेकिन आज बीसीसीआई उस चैलेंज से बाहर आ जाएगी.क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI आज (19 अगस्त) दो बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. जिसमें एशिया कप 2025 के लिए पुरुषों के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जाएगा. इसके अलावा बीसीसीआई महिला वर्ल्ड कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान करेगा.एशिया कप 2025 के स्क्वाड के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1:30 बजे मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होगी. जिसको टी20 मेंस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. जबकि महिला वर्ल्ड कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज लिए स्क्वाड के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस 3:30 बजे की जाएगी. इसको महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और चीफ सिलेक्टर नीतू डेविड संबोधित करेंगी.

शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Aug 2025, 06:50 am
शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया. इस तरह से शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी जा रही है. लाल किले पर पीएम मोदी के किए ऐलान के चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. ऐसे ही 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया. इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए ने तेजी दिखाई. रुपया 14 पैसे बढ़कर 87.45 पर पहुंच गया.आज घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक संकेत के साथ-साथ सुबह वैश्विक बाजारों के सामान्य रुख के बीच GIFT निफ्टी सोमवार सुबह 0.88% की तेजी के साथ 24,871 पर कारोबार कर रहा था.आज एशिया-प्रशांत बाजारों में मिलाजुला दिखा. जापान के शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा. जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.62% फीसदी उछला. टॉपिक्स इंडेक्स 0.42% ऊपर रहा. वहीं, दक्षिण कोरिया के बाजार में गिरावट देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.06% टूटा. वहीं कोस्डैक में 1.44% की गिरावट पाई गई.हांगकांग के हैंगसेंग वायदा 25,214 पर रहते हुए मजबूती का रुख दिखाया. फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने अमेरिकी बाजारों में मजबूती दी. S&P 500 फ्यूचर्स 0.11%, डॉव फ्यूचर्स 0.09% और नैस्डैक फ्यूचर्स 0.18% बढ़त में रहे.गौर करें तो स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी के ऐलान का असर आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिख रहा है. दोनों सूचकांक तेजी दिका रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और अर्थव्यवस्था को लेकर कई बड़े ऐलान किए.मोदी ने दिवाली से पहले जीएसटी में भारी कटौती की ओर इशारा किया. मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स को लॉन्च करने की बात कही. साथ ही रक्षा क्षेत्र में 'सुदर्शन चक्र मिशन' के ऐलान का भी असर दिख रहा है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि आने वाले महीनों में सरकार का फोकस फार्मा रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग, और ऊर्जा सुरक्षा पर होगा. इन घोषणाओं का असर शेयर मार्केट पर साफ-साफ दिख रहा है. वहीं GIFT निफ्टी में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है.बता दें कि प्रधानमंत्री में आजादी के दिन पर झंडा फहराते हुए कहा कि सरकार दिवाली से पहले जीएसटी में भारी कटौती करेगी. मोदी के इस ऐलान पर 20 और 21 अगस्त को मंत्रियों का समूह (GoM) एक बैठक करेगा. इसके अलावा 18–19 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक हो सकती है. ऐसा माना जा रही है कि टैक्स में कटौती से इकोनॉमी बूस्ट होगी और उपभोग में तेजी आएगी.गौर करें तो बीते सप्ताह निफ्टी-50 कुल 0.25% मजबूत होकर शुक्रवार को 24,631 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि सेंसेक्स 0.30% की तेजी के साथ 80,598 पर क्लोज बंद हो गया था.