Lifestyle


कक्षा तीन के बच्चों को स्थानीय भाषा में शिक्षा

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Apr 2025, 12:08 pm
कक्षा तीन के बच्चों को स्थानीय भाषा में शिक्षाशिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूलों में कक्षा तीन तक के बच्चों को स्थानीय भाषा में पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन तक के बच्चों को भोजपुरी, मैथिली सहित अन्य स्थानीय भाषाओं में पढ़ाया जाएगा। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चेतना सत्र कार्यक्रम में बच्चों को अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां सीखाई जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रगान, प्रार्थना और राष्ट्र भावना को जागृत करने वाली गतिविधियां बताई जाएंगी। इसके अलावा बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य रक्षा की भी जानकारी दी जाएगी।

नया आधार ऐप लॉन्च, अब नहीं देनी होगी फोटो कॉपी :

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 11:27 am
नया आधार ऐप लॉन्च, अब नहीं देनी होगी फोटो कॉपी :  केंद्र सरकार ने एक नया आधार ऐप मंगलवार को लॉन्च किया. इसके जरिये यूजर्स को अपनी आधार से जुड़ी जानकारियां वेरिफाई करने के लिए किसी फिजिकल कार्ड या फोटो कॉपी को रखने की जरूरत नहीं होगी.यह जनकारी केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी जारी किया है.इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह इस ऐप के जरिए फेस आईडी ऑथेंटिफिकेशन हो जाने के साथ ही सुरक्षित रूप से यूजर की सहमति के साथ ही डेटा भी शेयर किया जा सकेगा.यह 100 प्रतिशत डिजिटल और सुरक्षित है.हालांकि अभी यह ऐप बीटा टेस्टिंग चरण में है, जो आधार वेरिफिकेशन को और बढ़िया बनाने के लिए काम कर रहा है. इससे न केवल यूजर्स की सुरक्षा बढ़ेगी साथ ही आधार के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सकेगी.

पलामू टाइगर रिजर्व में महुआ चुनने गए ग्रामीण पर लकड़बग्घे ने किया हमला :

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 11:27 am
पलामू टाइगर रिजर्व में महुआ चुनने गए ग्रामीण पर लकड़बग्घे ने किया हमला : पलामू टाइगर रिजर्व के करमडीह गांव के पास स्थित जंगल में महुआ चुनने गए ग्रामीण दीपक सिंह खरवार पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया. हालांकि दीपक सिंह ने साहस का परिचय देते हुए लकड़बग्घा से अपनी जान तो बचा ली, परंतु इस घटना में दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसे गंभीर रूप अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी घायल युवक से मिलने अस्पताल पहुंचे.दरअसल लातेहार जिले के अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के करमडीह गांव निवासी दीपक सिंह खरवार महुआ चुनने के लिए अन्य ग्रामीणों के साथ सुबह 4 बजे ही जंगल में गए थे. इसी दौरान एक लकड़बग्घे ने उन पर हमला कर दिया.लकड़बग्घे के हमले से वह जमीन पर गिर गए. परंतु उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और डंडे से लकड़बग्घा पर प्रहार किया और जोर-जोर से हल्ला भी मचाने लगे. आवाज सुनकर उनके साथ गए अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए. जिसके कारण लकड़बग्घा डरकर भाग गया. बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज किया. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार घायल दीपक सिंह की स्थिति खतरे से बाहर है. सिर्फ उसके चेहरे और पीठ पर चोट लगी है.घटना की सूचना मिलने के बाद रेंजर अजय टोप्पो के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घायल विजय सिंह से मिलने पहुंची. घायल से पूरे मामले की जानकारी ली गई और उसे इलाज के लिए विभाग के द्वारा आर्थिक मदद भी की गई. रेंजर ने कहा कि इलाज के लिए विभाग के द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी. फिलहाल 20 हजार रुपये इलाज के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. रेंजर ने बताया कि पहले लोगों ने सूचना दी थी कि तेंदुए ने हमला किया था. परंतु जांच में पता चला कि लकड़बग्घे के हमले में ग्रामीण घायल हुआ है.रेंजर ने ग्रामीणों से अपील किया है कि महुआ चुनने या फिर दूसरे किसी अन्य काम से घने जंगलों में जाना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने कहा कि महुआ बीनने वाले, दिन के उजाले में ही महुआ चुनकर वापस लौट जाएं. शाम होने अथवा घने जंगल में जाने पर जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रह सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि महुआ चुनने के दौरान सतर्कता बरतें. क्योंकि जंगलों में अनावश्यक आवागमन के कारण जानवर हिंसक हो जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि देर शाम से लेकर सूर्योदय होने तक जंगल में जाना खतरनाक हो सकता है.

बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे: नए प्लानिंग की जरूरत

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:30 am
बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे: नए प्लानिंग की जरूरतबिहार में बनने वाले पहले एक्सप्रेस-वे, वाराणसी से कोलकाता के निर्माण में एक बड़ी रुकावट आ गई है. वन विभाग ने टनल बनाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं. इससे प्रोजेक्ट के दो हिस्सों का काम रुक गया है. अब इन हिस्सों के लिए नए सिरे से प्लानिंग होगी, जमीन का फिर से अधिग्रहण होगा और सोन नदी पर बनने वाले पुल के लिए भी नई जगह ढूंढनी होगी. इस वजह से छह लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण देर से शुरू होगा. यह एक्सप्रेस-वे बिहार को उत्तरप्रदेश, झारखंड और बंगाल से जोड़ेगा. इसे 61वें एनएच के रूप में नोटिफाई किया गया है.

ग्रामीणों ने चोरों की बाइक व पिकअप वैन को किया आग के हवाले :

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:29 am
ग्रामीणों ने चोरों की बाइक व पिकअप वैन को किया आग के हवाले : राजधानी के ग्रामीण इलाकों में बैटरी चोरों का आंतक चरम पर है. ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में बैटरी चोर ग्रामीणों के हाथ आने से बच गए, लेकिन चोरों का पिकअप वैन और बाइक ग्रामीणों के हाथ लग गई. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक सभी चोर टावर की बैटरी चुराने के लिए गांव में घुसे थे.रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में बैटरी चोर गिरोह के पिकअप वैन और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की आधी रात चार से पांच की संख्या में चोर पतरातू गांव में स्थित एक मोबाइल टावर का बैटरी चुराने के लिए पहुंचे थे. बैटरी टावर से खोलने के दौरान ही कुछ ग्रामीण नींद से जाग गए, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो चोर अपने वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गए. ग्रामीणों ने चोरों को काफी दूर तक खदेड़ा भी लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार होने में कामयाब रहे.रांची के ग्रामीण इलाकों में खासकर ठाकुर गांव, बुढ़मू, चान्हो और मांडर में बैटरी चोर गिरोह का नेटवर्क सक्रिय है. यह गिरोह अपने साथ चोरी की बैटरी को ढोने के लिए पिकअप वैन लेकर साथ चलते हैं.