Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Lifestyle


बिहार से सिलीगुड़ी का सफर होगा और आसान :

News Pratyaksh | Updated : Mon 20th Jan 2025, 11:38 am
बिहार से सिलीगुड़ी का सफर होगा और आसान :बिहार के दो सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया X पर दी है. इन दो सड़क परियोजनाओं में एक सड़क आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे है जबकि दूसरी सीमांचल इलाके की फोरलेन सड़क है.किशनगंज-बहादुरगंज के बीच 24.849 किलोमीटर की फोरलेन हाइवे बनने वाली है. इस सड़क के तैयार होने पर बिहार से सिलीगुड़ी का सफर भी और आसान हो जाएगा.बिहार के किशनगंज जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है. इस प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 और राष्ट्रीय राजमार्ग – 327 ई को जोड़ा जाएगा. इसके लिए किशनगंज- बहादुरगंज प्रखंड में 24.849 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे बनाया जाएगाकिशनगंज-बहादुरगंज के बीच बनने वाली इस सड़क परियोजना पर 1117.01 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. एक महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडोर का हिस्सा बनने वाला यह फोरलेन पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर को सीधा जोड़ देगा. इस फोरलेन के बन जाने के बाद विभिन्न शहरों से सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाने में और अधिक सहूलियत हो जाएगी. लोग कम समय में लंबी दूरी के इस सफर का आनंद ले सकेंगे. इस फोरलेन के बनने से स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा और आर्थिक विकास भी होगा.

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jan 2025, 11:57 am
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं।3 मार्च को पेश होगा बजटराज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का बजट हेमंत सरकार पेश करेगी। सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 25 फरवरी: प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद 26 फरवरी : अवकाश 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार का उत्तर 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा 01 से 02 मार्च : अवकाश 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 04 से 07 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 08 से 09 मार्च: अवकाश 10 से 11 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 12 से 16 मार्च तक : अवकाश 17 से 21 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 22-23 मार्च: अवकाश 24 मार्चः प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक 26 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य 27 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

पूर्वी सिंहभूम में एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी :

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Nov 2024, 03:10 pm
#newspratyaksh #Jharkhand #MurderCase पूर्वी सिंहभूम में एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. वहीं अन्य दो बच्चों की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक पति ने जब हमला किया तब सभी लोग सोए हुए थे. घटना के बाद घायल बच्चों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के फूलझरी गांव के टोला खड़ियासाईं निवासी कुंवर टुडू ने पारिवारिक कलह और नशे की हालत में रात 1:30 से 2:00 बजे के बीच सोए अवस्था में अपनी पत्नी मायनो टुडू 40 वर्ष, पुत्र सागुन टुडू 14 वर्ष, सागेन टुडू 12 वर्ष, मंगल टुडू 4 वर्ष और बेटी मालती टुडू 8 वर्ष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया. इससे घटनास्थल पर ही एक पुत्र की मौत हो गई. जबकि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाने के दौरान पत्नी और अन्य एक पुत्र की मौत हो गई. पत्नी और दो पुत्र समेत तीन की मौत से गांव दहल उठामंगल टुडू 4 वर्ष तथा पुत्री मालती टुडू 8 वर्ष को गंभीर अवस्था में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. आरोपी कुंवर टुडू बागजाता माइंस में ठेका मजदूरी में काम करता है. 1:30 बजे रात में पत्नी तथा चार बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला किया. इसके बाद कुंवर टुडू ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की पर वह बच गया. इस दौरान वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

राजधानी रांची में एक पुल निर्माण कंपनी को उग्रवादी अमित मुंडा के नाम पर रंगदारी के लिए धमकी दी गयी है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 29th May 2024, 06:44 am
राजधानी रांची में एक पुल निर्माण कंपनी को उग्रवादी अमित मुंडा के नाम पर रंगदारी के लिए धमकी दी गयी है. मामला नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत गरुड़ पीढ़ी व बरेडंडा के बीच टुण्डी़ नदी पर पुल निर्माण कार्य करा रही कंपनी से जुड़ा है. यहां उग्रवादी अमित मुंडा के नाम पर रंगदारी के लिए धमकी दी गयी है. उक्त मामले में निर्माण कार्य करा रहे सुरेश कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.बता दें कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सुरेश कुमार गुप्ता पेशे से ठेकेदार हैं और वे ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करते हैं. वे ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तहत गरुड़ पीढ़ी एवं बेरेडंडा के बीच टुण्डी नदी पर पुल निर्माण कार्य करा रहें हैं. इसी क्रम में 12 अप्रैल 2025 की शाम साढ़े सात बजे के करीब दो नकाबपोश उनके साइड पर पहुंचे. नकाबपोशों ने उन्हें अमित मुंडा के नाम का पर्ची दिया और काम बंद करने की बात कहते हुए चले गये. हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों से बात कर उनके सहयोग से 10-15 दिन बाद दोबारा काम शुरु करवाया गया.इसके बाद 8 मई 2025 को अमित मुंडा के नाम से एक लेटर पैड मिला जिसके बाद से वो एवं साइड पर काम कर रहे लेबर और मुंशी डरे हुए हैं. सुरेश गुप्ता ने बताया कि पूर्व में 15 फरवरी 2023 को भी रामगढ़ के पतरातू में उनकी कंपनी साइड पर उग्रवादियों ने हमला कर काफी नुकसान पहुंचाया था. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुटी गयी है.

बगहा में दिव्यांग शिविर में दर्जनों दिव्यांगों का हुआ परीक्षण :

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 01:10 pm
 वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार की ओर से बुनियादी केंद्र बगहा दो में मंगलवार को दो दिवसीय दिव्यांगता परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें कई दिव्यांगजनों ने इस परीक्षण शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।शिविर का शुभारंभ कर सांसद सुनील कुमार ने दिव्यांगों से बात की और शिविर में आए दो से अधिक दिव्यांगों का पंजीयन कराया गया और कानुपर के मेडिकल टीम के उनका जांच किया गया। सांसद सुनील कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को कमल प्लॉट चौतरवा में दिवंगत सांसद बैद्यनाथ महतो के पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बगहा अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरो द्वारा मरीज को देखा जाएगा। जिसमें मरीज को मुफ्त में दवाई भी वितरण भी किए जायेगे।

झारखंड में यहां दौड़ी 100 साल पुरानी गाड़ियां :

News Pratyaksh | Updated : Mon 26th Feb 2024, 09:12 am
जमशेदपुर विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली का बहुप्रतीक्षित तीसरा संस्करण गोपाल मैदान में हुआ. जिसमें 150 से अधिक गाड़ियां शहर के गौरवशाली अतीत और जीवंत वर्तमान के बीच से एक रोमांचक यात्रा का के जरिये लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे. यहां मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कार एवं बाइक का निरीक्षण किया गया. आज सुबह 8:30 बजे रैली को औपचारिक रूप से झंडी दिखाकर टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी रवाना किया.लोकल 18 को जानकारी देते हुए टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि यह प्रदर्शनी पिछले 3 सालों से जमशेदपुर में हो रहा है. हर साल इसकी मात्रा बढ़ते जा रही है. पिछले साल जहां 25 कर मौजूद थे. वहीं इस साल उसकी मात्रा दुगनी हो गई है. यही हाल बाइक का भी है. जमशेदपुर स्टील और आयरन से ही इसकी पहचान है. यह देखकर काफी खुशी होती है कि पुराने जमाने में भी गाड़ियों में जो स्टील और आयरन इस्तेमाल हुआ करता था. उसे आज भी लोग संभाल कर रखे हैं यह गाड़ी रोड में दौड़ रही है.टाटा स्टील द्वारा संस्थापक दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किए जा रहे शो के दौरान प्रतिभागी संबंधित वाहनों से मेल खाते हुए परिधान भी पहनें. यह आयोजन कालातीत सुंदरता, इंजनों की घरघराहट और जमशेदपुर की स्थायी भावना का उत्सव है. इस साल की रैली की थीम ‘रेट्रो राइड्स एंड मॉडर्न वाइब्स’ है. यह कार्यक्रम देश के पूर्वी हिस्से में एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम बन गया है. रैली के इस संस्करण में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से आने वाले 100 से अधिक लोग भाग लेंगे. लगभग 70 विंटेज और क्लासिक कारें और 100 बाइक प्रदर्शित की जाएंगी. रैली में साल 1920 से लेकर 1985 तक की विंटेज और क्लासिक कारें और बाइक हिस्सा ले रही हैं. रैली शहर के प्रमुख स्थलों जैसे रीगल सर्कल, भरूचा मेंशन, केएस लिंक रोड, मरीन ड्राइव, जुबली पार्क आदि से गुजरते हुए लगभग 23 किमी का कुल मार्ग तय करेगी और यूनाइटेड क्लब में आकर समाप्त होगी.
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories