Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Lifestyle


मास्टर जी बायोमेट्रिक नहीं तो सैलरी नहीं !

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:27 am
सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक से बढ़कर एक योजना चलाई जा रही है. वहीं शिक्षको द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं देने पर समय समय कर कारवाई की जाती है. इसी कड़ी में पलामू जिला प्रशासन शिक्षकों के द्वारा लापरवाही बरतने पर वेतन काटने का निर्देश दिया गया है.उपायुक्त शशि रंजन ने सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जो शिक्षक ऐसा नहीं करेंगे, उनका वेतन काटा जायेगा. जिसे लेकर समाहरणालयसभागार में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई.गुरुवार आयोजित इस बैठक में बगैर सूचने के अनुपस्थित रहने पर मनातू के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व नौडीहा बाजार के बीपीओ का भी वेतन रोकने के निर्देश दिया गया.उपायुक्त गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया.इसी क्रम में उन्होंने बच्चों का खाता खोलने, कक्षा 1 से 12 के बच्चों के बीच पुस्तक वितरण,पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति, मध्यान भोजन, स्कूलों में रंगरोगन, खेल सामग्री वितरण, आदि की भी समीक्षा की. इस बैठक में उपायुक्त रंजन ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में बच्चों के शिक्षा से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी.आज के बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने भी विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये.बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ, समेत अन्य उपस्थित थे. #newspratyaksh #Jharkhand #JharkhandEducation

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट में मारे गए पांच लोगों के परिजन गुरुवार को मेरठ पहुंचे

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:23 am
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट में मारे गए पांच लोगों के परिजन गुरुवार को मेरठ पहुंचे! मृतक के परिवार वालों ने फैक्ट्री संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया की फैक्ट्री का मालिक सभी मजदूरों को 12 हजार रुपए महीना की सैलरी, खाना-पीना-रहना आदि सब फ्री देने के नाम पर मेरठ बुलाया था। काम के बारे में उसने कहा था कि रंग गुलाल बनाने और उसकी पैकिंग का काम है। लेकिन यहां उसने उन्‍हें जबरन अवैध पटाखा बनाने में लगा दिया ।मेरठ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक प्रयाग सोह के साढू सीताराम साह ने बताया कि ठेकेदार रूपम ने चारों मजदूरों प्रयाग, चंदन, सुनील ठाकुर और अयोध्या राम को बिहार के भोजपुर से दिवाली पर रंग का काम कराने की बात कहकर बुलाया था। इसके लिए 400 प्रतिदिन की दिहाड़ी यानी 12 हजार रुपये महीने के तय किए गए थे। चारों मजदूरों को जब यहां आकर पता चला कि उन्हें दिवाली पर रंग के लिए नहीं बल्कि पटाखों के काम के लिए बुलाया गया है तो प्रयाग ने मना कर दिया। उसने वापस लौटने की बात कही तो ठेकेदार रूपम ने कह दिया कि अब उन्होंने पैसे ले लिए हैं, यह काम करने के बाद ही दिवाली के बाद घर जा सकते हैं। प्रयाग ने अपने पिता को फोन करके भी इस बात की जानकारी दी थी कि पिताजी ये लोग पटाखों का काम करा रहे हैं। इसमें बड़ा खतरा है। हजारों किलोमीटर दूर होने की वजह से बेबस पिता कुछ नहीं कर सके।लोहिया नगर की रहने वाली जनता इस विस्फोट के बाद सहमी हुई है। उसका आरोप है कि क्षेत्र में कई मकानों में अवैध फैक्ट्री चल रही है। इनमें संभव है कि ऐसे ही गैर कानूनी कार्य किए जा रहे हों। उन सभी की जांच होनी चाहिए साथ ही दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। #newspratyaksh #merath #Firecrackers

गया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना झूठी निकली!

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:20 am
गया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना झूठी निकली गया-पटना मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (03338) के अंदर बम रखे जाने की एक कॉल से बृहस्पतिवार को पटना जंक्शन पर सुरक्षा अधिकारी चिंता में पड़ गये लेकिन यह सूचना झूठी निकली। गया-पटना मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में बम रखे जाने की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जहानाबाद रेल थाना प्रभारी को की गई कॉल के मद्देनजर पटना जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र (एसएसपी) ने बताया कि ट्रेन के दोपहर में पहुंचने पर पटना रेलवे स्टेशन पर उसकी सभी बोगियों की जांच की गई पर कुछ भी नहीं मिला और कॉल फर्जी निकली। पत्रकारों से यहां बात करते हुए पटना के रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने कहा, ‘‘जहानाबाद रेल थाना प्रभारी को उक्त ट्रेन में बम रखे जाने की सूचना मिली थी। जब तक फोन करने वाले ने थानेदार को सूचना दी, तब तक ट्रेन जहानाबाद रेलवे स्टेशन से निकल चुकी थी। फोन करने वाले ने खुद को पटना एसएसपी बताया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है और हम जल्द ही फोन करने वाले को पकड़ लेंगे।’’ #newspratyaksh #Bihar #gayapantnaexpress  

झारखंड के धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे में मिले तीन महिलाओं के शव, शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:18 am
झारखंड के धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे में मिले तीन महिलाओं के शव, शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका झारखंड के धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें से किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है। धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में बुधवार रात दामोदर नदी के पास सीता नाला में दो महिलाओं के शव पाए गए। शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर इन शवों पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इनमें से एक की उम्र 45 साल और दूसरे की उम्र 55 साल के करीब है। आशंका जतायी जा रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को पुल के नीचे फेंका गया है। इस बाबत सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दो शव दामोदर नदी के किनारे मिले हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जंगल से गुरुवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली। इस बाबत स्थानीय ग्राम प्रधान अर्जुन मरांडी ने बताया कि जंगल में मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने अर्धनग्न महिला का शव देखा। शव पलमो-पचरुखी मुख्य मार्ग से तीन सौ फीट दूर पेड़ के नीचे पड़ा था। मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि जिस महिला का शव मिला है उसकी उम्र 35 साल होगी। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले महिला से दुष्कर्म हुआ है। पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। #newspratyaksh #Jharkhand #dhanbad #Giridih

बिहार में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की बड़े भाई, भाभी की हत्या, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका!

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:08 am
बिहार में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की बड़े भाई, भाभी की हत्या, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका! बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। दोनों भाइयों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव निवासी देवेंद्र मिश्र का अपने ही छोटे भाई रविंद्र मिश्र के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और रविंद्र ने अपने भईया और भाभी मीरा देवी पर गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। सिकंदरा के थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया किगंभीर स्थिति में मीरा देवी को जमुई सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को इकठ्ठा कर रही है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को बरामद कर लिया है। #newspratyaksh #bihar #crime #murder

पुलिस ने जब्त किये दुर्गा पूजा पंडाल से साउंड बॉक्स ... आयोजक ने जताया विरोध !

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:01 am
बिहार शरीफ के बारादारी इलाके में एक पूजा समिति के लगाए गए लाउडस्पीकर को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया. पुलिस ने इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिसिया कार्रवाई से पूजा समिति के सदस्य नाराज हो गए और अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए गुरुवार (19 अक्टूबर) की देर रात सभी पूजा पंडालो में घूम-घूम कर बिजली बंद करने की अपील की. पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि जब प्रशासन के द्वारा बाजा बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है तो हम लोग अपने-अपने पूजा पंडालो में बिजली भी गुल रखेंगे. सूचना मिलने पर बिहार शरीफ बीडीओ अंजन दत्ता, लहेरी थाना और बिहार थाना पुलिस की टीम भैसासुर चौक पहुंचकर पूजा समिति के सदस्यों से बात की और मामले को शांत कराया. मौके पर मौजूद प्रशासन के द्वारा बताया कि सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन को हर हाल में पूजा समिति के सदस्यों को मानना होगा.बिहार की नीतीश सरकार ने इस बार दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी की है. जिसमें कई नियमों को लगाया है. इसके मुताबिक इस बार पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर रोक है. हालांकि, शांति समिति की बैठक के दौरान भी डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी और सभी पूजा समिति के सदस्यों को गाइडलाइन के मुताबिक की बाजा बजाने का निर्देश दिया गया था. #newspratyaksh #Bihar #biharpolice #durgapuja #djsound
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories