Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार विश्वविद्यालय में पढ़ाई से ज्यादा चल रहा कास्ट वार

News Pratyaksh | Updated : Sat 05th Apr 2025, 09:33 am

बिहार विश्वविद्यालय में पढ़ाई से ज्यादा चल रहा कास्ट वार
बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने अपने ऊपर लगे जातिवाद के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश कुमार किसी राजनीति से प्रेरित होकर राज भवन में राज्यपाल को पत्र लिखे थे। उनके पत्र लिखने के पहले से वो बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। अभी स्वस्थ होकर आए हैं तो उन्हें इसकी जानकारी मिली है। कहीं भी कम्प्लेन करने का एक नियम-कानून है लेकिन कोई भी इसे मानता नहीं है। पूरे मामले को लेकर विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने सफाई दी। इस दौरान विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी और सीनेट के सदस्य भी उपस्थित रहे। कुलपति ने बताया कि उनके जॉइनिंग से पहले विश्वविद्यालय में अधिकारियों की जाति के आधार पर जो स्थिति थी, अभी भी वैसा ही है। कुलपति ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जाति के हिसाब से विश्वविद्यालय में तैनात अधिकारियों का आंकड़ा बताया। कुलपति ने बताया कि मेरी जॉइनिंग से पहले कायस्थ जाति के दो अधिकारी थे, जो अब तीन हो गए हैं। ब्राह्मण दो थे जो अब पांच हो गए हैं। मुस्लिम जीरो थे लेकिन अब दो हैं। बंगाली एक थे अभी भी एक है। एससी जाति के दो थे अब तीन हैं। ओबीसी के 18 थे अब 23 हैं। मैं भूमिहार जाति से आता हूं मेरा जॉइनिंग से पहले भूमिहार जाति के छह अधिकारी थे अभी भी 6 हैं। अगर आप आंकड़ा देखेंगे तो इस हिसाब से मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और बेतुका है।