VIP सुरक्षा के लिए बिहार सरकार खरीदेगी 16 बुलेटप्रूफ कार :
बिहार सरकार ने VIP सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए 16 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदने का फैसला किया है. हर गाड़ी की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये होगी, और इस पूरी योजना पर 15.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब परिवहन विभाग को इसे लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.इससे पहले, 20 बुलेटप्रूफ गाड़ियों की खरीद का एक प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था. अब सरकार ने नए सिरे से 16 बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ियों की खरीद का निर्णय लिया है. ये गाड़ियां विशेष रूप से उन VIP व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए रहेंगी, जिन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त है.
बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस प्रस्ताव को पहले ही गृह विभाग को भेज दिया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब तेजी से अमल में लाया जाएगा. ये गाड़ियां राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाएंगी, जिससे VIP लोगों को और बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी.VIP सुरक्षा के साथ ही बिहार सरकार सचिवालय की निगरानी भी और सख्त करने जा रही है. सचिवालय के विभिन्न भवनों- पुराना सचिवालय, अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन, विकास भवन, सूचना भवन और विश्वेश्वरैया भवन में नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे.
इस परियोजना पर 29.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सभी प्रवेश द्वार, गलियारों और पार्किंग क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो. यह परियोजना बेल्ट्रॉन के माध्यम से पूरी की जाएगी. इससे सचिवालय की सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत और आधुनिक हो जाएगी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm