गया में 3 माओवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
गया जिले में तीन माओवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि माओवादियों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में इमामगंज थाना क्षेत्र के चक्करबंधा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान रूपेश पासवान, बबलू कुमार और उदय कुमार के रूप में हुई है। इसने बताया कि ये सभी माओवादी जोनल कमांडर विवेक यादव के लिए काम कर रहे थे, जो फरवरी में गया में मृत मिला था। पुलिस ने बताया कि माओवादियों के पास से पुलिस से लूटी गई तीन एसएलआर राइफल, एक राइफल, विभिन्न बोर के 527 कारतूस, लगभग पांच किलोग्राम वजन का बम, तार समेत छह डेटोनेटर, एसएलआर राइफल की सात मैगजीन, इंसास राइफल की दो मैगजीन और एसएलआर के चार चार्जर बरामद किए गए। एसटीएफ ने जिला पुलिस के साथ मिलकर पिछले 15 दिन में जिले के विभिन्न हिस्सों से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई
Thu 23rd Apr 2026, 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य
Thu 23rd Apr 2026, 12:26 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे
Thu 23rd Apr 2026, 12:25 pm