गैस सिलेंडर महंगा, सोना चांदी महंगा- पप्पू यादव
सांसद पप्पू यादव ने वक्फ बिल के पास होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बहुमत के आधार पर बिल पास हुआ है और संविधान से कोई मतलब नहीं है। महंगाई बढ़ने और घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने पर पप्पू यादव ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, इस पर उनका ध्यान नहीं है। सोने के दाम बढ़े हैं। चांदी के दाम इतने बढ़े हैं कि गरीब घर की महिलाएं अब पायल भी नहीं पहन सकती हैं। यह सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ाना जानती है। फल के दाम बढ़ गए हैं। नवरात्रि की थाली पर दाम बढ़ गया है। तेजस्वी यादव के अपराध को लेकर रिकॉर्ड बताने पर पप्पू यादव ने राजद को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 'जो ये बोल रहे हैं, कुछ दिन पहले वो भी सरकार में थे साल भर पहले। तो उस समय क्या अपराध नहीं बढ़े थे? पिछले 40 सालों से बिहार में अपराध बढ़े हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकी हमले के कारण उप्र दौरा रद्द किया, पर चुनावी राज्य बिहार का दौरा किया: तेजस्वी
Fri 25th Apr 2025, 12:55 pmमोतिहारी में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला :
Fri 25th Apr 2025, 12:55 pmलोगों को भरोसा है कि पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: केंद्रीय मंत्री
Fri 25th Apr 2025, 12:54 pmझारखंड के किसानों को चेतावनी 26 से 28 अप्रैल के बीच होगी राज्य में ओलावृष्टि :
Fri 25th Apr 2025, 12:54 pmपाकिस्तान की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं : गिरिराज सिंह
Fri 25th Apr 2025, 12:53 pm