रामनवमी से पहले पटना में निकला श्रीराम रथ, घर-घर जाकर लोगों को करेगा आमंत्रित
चैत्र नवरात्र के साथ ही रविवार को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो गई। आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी पटना के डाकबंगला चौराहे से रामनवमी शोभा यात्रा के रथ की शुरुआत हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन मौजूद रहे। मंत्री नितिन नवीन ने तस्वीर रथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, 'आगामी 6 अप्रैल को डाकबंगला चौराहा (श्रीराम चौक) पर होने वाले भव्य रामनवमी महोत्सव के लिए आज पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर से श्री रामनवमी शोभा अभिनंदन समिति द्वारा श्रीराम रथ को श्रीराम ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह राम रथ पटना के सभी गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को रामनवमी शोभायात्रा के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करेगा। श्री राम जी की कृपा हम सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे, यही कामना करता हूं।'

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm