सरहुल पूजा का होगा बेहतरीन आयोजन : झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण पर्व सरहुल को लेकर प्रशासन की तरफ से बेहतरीन तैयारियां की जा रही हैं. सरहुल पूजा को लेकर सिरमटोली चौक पर भव्य तरीके से सभी व्यवस्था की जा रही है. जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस की टीम भी बेहतरीन व्यवस्था के लिए एक साथ काम कर रही है.आगामी सरहुल पर्व के भव्य आयोजन एवं तमाम व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सिरमटोली, सरना स्थल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. जिसमें सरना स्थलों पर लाइट, सड़क समतलीकरण, जलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट आदि की बेहतर व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं. इसके अलावा ब्रिज का निर्माण कर रही कंपनी के अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता और सम्बंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है.अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची राजेश्वर नाथ आलोक ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा भव्यतापूर्ण तरीके से सरहुल पर्व के आयोजन हेतु मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश सभी को दिया गया है. पर्व के दौरान सरना स्थल पर आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए वरीय पदाधिकारी द्वारा संबंधित एजेंसी एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए है. श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो उसका ख्याल रखा जाएगा. जिला प्रशासन पूर्णतया प्रतिबद्ध है कि सरहुल पूजा के भव्य आयोजन हेतु सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाएंगी.आपको बता दें कि सरहुल पूजा के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग शोभा जुलूस निकालते हैं. इसे लेकर ट्रैफिक एसपी के द्वारा ट्रैफिक प्लान को लेकर भी सभी तैयारियां की जा रही हैं. सरहुल पूजा के दिन दो दर्जन से ज्यादा ट्रैफिक के जवानों को भी तैनात किया जाएगा. ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कहां-कहां बल तैनात करना हैं, इसका भी जायजा लिया गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm