Lifestyle


पेनी स्टॉक्स से लोग बन रहे करोड़पति, क्या है इसका सीक्रेट ?..

News Pratyaksh | Updated : Wed 11th Oct 2023, 12:00 am
पेनी स्टॉक्स से लोग बन रहे करोड़पति, क्या है इसका सीक्रेट ?.. अगर आप बनना चाहते हैं करोड़पति तो यह लेख आपके लिए ही है| इस न्यूज़ के अंत तक आपको उस राज का पता चलेगा जिस की मदद से आप अपने वित्तीय स्थिति को मजबूत करने का एक तरीका समझ जायेंगे !ckick करें स्टॉक्स में करें निवेश!आज कल शेयर मार्केट को लोग अल्टरनेटिव इनकम अर्थात अन्य आय के स्रोत के रूप में देखने लगे हैं और इस वजह से शेयर बाज़ार में हर कोई पैसा लगा रहा है। फेसबुक, इन्स्टाग्राम, शॉर्ट्स हर जगह ऐसे कई रील्स देखने को मिल जाते हैं जिन्हें पोस्ट करने वाला खुद भले उधार तले दबा हो पर व्यूअर को करोड़पति बनने के सपने दिखा जाता है | शेयर बाजार (Stock Market) में इन्वेस्टमेंट करने वालों को कई बार पेनी स्टॉक्स काफी पसंद आता है| पसंद आने का सबसे बड़ा कारण होता है ज्यादा लाभ की प्रोबबिलिटी| आइए हम और आप मिलकर समझते हैं कि आखिर क्या है ये पेनी स्टॉक्स (penny stocks) और इससे आपको कितना रिटर्न मिल सकता है। शेयर बाजार (Stock Market) में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयर होते हैं, जिनमें आप इन्वेस्टमेंट करते हैं| ये टर्म अब सबकी जुबान पर आ गया है | लेकिन इसके साथ साथ कुछ ऐसे शेयर भी होते हैं जिनकी कीमत 10 रुपये से भी कम होती है, इन्हें शेयर बाजार की भाषा में पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) कहा जाता है। दाम कम होने का मतलब ये नहीं है कि पेनी स्टॉक वाली कंपनियां खराब होती हैं। उदहारण के लिए Suzlon Energy को ही ले लीजिए, इस कंपनी का शेयर 28 मार्च 2023 को महज 7.05 रूपये थे वहीँ आज ये 27.65 रूपये है , जिसे महज 7 महीने पहले पेनी स्टॉक (Penny Stocks) कहा जा रहा था। अगर आप मार्च में 1 लाख रूपये इस शेयर में निवेश किये होते तो आज इसकी कीमत 3लाख 92हज़ार होती यानि की 2लाख 92हज़ार रूपये???? का मुनाफ़ा| अब क्या आपको अफ़सोस हो रहा है, कि मैंने यह खबर पहले क्यूँ नहीं देखा? वैसे पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) की कोई तय परिभाषा नहीं है मतलब यह है की पेनी स्टॉक सिर्फ इन्वेस्टर के द्वारा बोलचाल में इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। कुछ इन्वेस्टर 20 रुपये से कम शेयर प्राइस और कम मार्केट कैप (Market Cap) वाली कंपनियों को भी पेनी स्टॉक्स मानते हैं। कई बार कुछ लोग बड़ी मात्रा में ये सोचकर 4-5 रुपये के पेनी स्टॉक्स ले लेते हैं कि अगर ये शेयर 7-8 रुपये भी पहुंचा तो उन्हें मोटा मुनाफा हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता है कि पेनी स्टॉक्स खराब होते हैं। दरअसल, किसी कंपनी का शेयर अच्छा है या बुरा ये उस कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ, फंडामेंटल्स और बिजनेस जैसी कई बातों पर निर्भर करता है न की उसके वर्तमान मूल्य पर। बता दें कि पेनी स्टॉक्स से जहाँ फायदे के सपने बुलंद दिखते हैं वहीँ इन में निवेश करने का रिस्क काफी ज्यादा रहता है। ऐसे शेयर में काफी कम समय में ही उतार-चढ़ाव होने लगता है। ऐसे में इन्वेस्टर काफी जल्दी मालामाल भी हो सकते हैं और उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ख़बरों की माने तो ऐसा भी होता है कि केवल इन्वेस्टर्स का ध्यान खींचने के लिए प्रमोटर्स ही उन स्टॉक्स के दाम बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। पेनी स्टॉक्स की प्राइस काफी कम होती है, इसीलिए कुछ पैसे वाले इसकी कीमत को अपने हिसाब से कम ज्यादा कर लेते हैं। ये लोग अपने ही शेयर में पैसा लगाकर उसकी कीमत बढ़ा देते हैं। जब शानदार रिटर्न देखकर ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें पैसा इन्वेस्टमेंट कर देते हैं तो कीमत और बढ़ जाती हैं। जिसके बाद इन शेयरों को ऑपरेट करने वाले अपनी मुनाफा कमा कर उससे बाहर निकल जाते हैं। अब ऐसे में अगर आप पेनी स्टॉक्स में अपना पैसा इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आपको न सिर्फ काफी सजग रहना होगा बल्कि इसकी बारीकी को भी समझना होगा, तभी आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। इन बातों का ध्यान रख कर आप अपने रिस्क पर नज़र और फायदे का सौदा करने के नज़दीक पहुँच सकते हैं :पेनी स्टॉक्स की प्राइस देखकर कभी उसमें इन्वेस्टमेंट ना करें। साथ ही ऐसा भी ना करें, कि शेयर सस्ता देख कर उसमें ज्यादा पैसे लगाकर सस्ते में शेयर ज्यादा मिल जाएगा। हमेशा उस शेयर में ही इन्वेस्टमेंट करें जो अच्छा रिटर्न दे रहा हो और उसकी प्राइस हजारों में हो। ऐसे पेनी स्टॉक्स में इन्वेस्टमेंट करने से बचें जिसमें अपर या लोअर सर्किट लगा रहता हो, ऐसे शेयरों (Stocks) में एक बार पैसे लगा देने के बाद उसे बेचना कठिन हो सकता है। अगर लोअर सर्किट लगने लगता है तो ज्यादा नुकसान होता है। पेनी स्टॉक्स में ट्रेडिंग कर रहे हैं तो ज्यादा लालच के चक्कर में ना पड़ें। जितना सोचा है, अगर उतना फायदा मिल रहा है तो तुरंत सौदा पक्का कर लें। वरना ऐसा ना हो कि लालच के चक्कर में नुकसान झेलना पड़े। अगर कंपनी अच्छा लगे तो ही उसमें इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। पेनी स्टॉक्स में इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छे से जान लें कि कंपनी क्या करती है, उसके फ्यूचर प्लान्स क्या हैं, कितना फायदा या नुकसान हो रहा है आदि। अगर आप भी बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो BAJAJ FINANCE SECURITIES LTD एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके साथ बजाज का सालों का विश्वास है जहां इन्वेस्टिंग न तो सिर्फ ईजी पर रिवॉर्डिंग भी है। अगर आप भी स्टॉक मार्किट में निवेश करना चाहते हैं तो बजाज फाइनेंस सिक्योरिटीज लिमिटेड के इस लिंक को चेक कर सकते हैं : BFSL Trading Registration

लखीसराय में सड़क दुर्घटना, आधा दर्जन लोग घायल, 1 महिला की मौत!

News Pratyaksh | Updated : Tue 10th Oct 2023, 02:44 pm
लखीसराय में सड़क दुर्घटना, आधा दर्जन लोग घायल, 1 महिला की मौत! लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 नंबर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चमघरा निवासी दिनेश मांझी की पत्नी गुलाबी देवी के रूप में की गई है। वहीं सभी घायल चमघरा निवासी घनश्याम यादव के पुत्र राहुल कुमार, उमेश यादव के पुत्र सोनू कुमार, कलेश्वर मांझी के पुत्र दिनेश मांझी और दिनेश मांझी के दो पुत्र महेश्वर बतला और एक पुत्री सोनम के रूप में हुई है। घायल राहुल कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनेश मांझी को यूपी में किसी इट भट्टे पर काम करने के लिए पूरा परिवार के साथ जाना था। इसको लेकर गांव के ही एक ई-रिक्शा किराए पर लेकर अपनी पत्नी सहित तीनों बच्चों को लखीसराय रेलवे स्टेशन लेकर जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। #newspratyaksh #BiharNews #lakhisrai  

हजारीबाग में बस पर पथराव, बजरंग दल के 10 कार्यकर्ता घायल!

News Pratyaksh | Updated : Tue 10th Oct 2023, 10:02 am
हजारीबाग में बस पर पथराव, बजरंग दल के 10 कार्यकर्ता घायल : झारखंड की राजधानी रांची में ‘शौर्य जागरण यात्रा कार्यक्रम’ हुआ। जिसमें हिस्सा लेने के बाद हजारीबाग लौट रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बस पर एक भीड़ ने पथराव कर दिया। इस पथराव में करीब 10 कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर हजारीबाग के समीप पेलावल इलाके में एक मस्जिद के पास हुई।हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। घटना में शामिल दोनों समूहों के लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी क्योंकि पथराव करने वाले एक विशेष समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बस मस्जिद के सामने रुकी थी। यात्रियों ने ‘जय श्री राम’ और अन्य नारे लगाए थे।पुलिस अधिकारी ने कहा कि अराजक तत्वों की पहचान कर ली गयी है और आज उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति भंग करने की योजना बनाने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। प्रशासन दोनों समूहों की इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकता। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने रांची में रविवार को चार ‘शौर्य जागरण यात्रा’ निकाली। ये यात्रा अगले साल जनवरी में राम मंदिर (अयोध्या) के निर्धारित उद्घाटन के मद्देनजर रीति-रिवाजों के लिए लोगों को आमंत्रित करने के वास्ते निकाली गई थी। रातू रोड स्थित पहाड़ी मंदिर, चुटिया के मंडा मैदान, बड़गाईं के पंचमुखी हनुमान मंदिर और रातू गढ़ से निकाली गई यात्रा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद चार रथ में सवार कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान पहुंचे जहां एक धार्मिक सभा में इसका समापन हुआ। #newspratyaksh #bajrangdal #Hazaribagh