#newspratyaksh #Bihar #bjp #RJD
दिल्ली में जहां एक तरफ I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक चल रही तो वहीं दूसरी तरफ पटना में RJD और BJP के बीच पोस्टर वार चल रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दरअसल, RJD और BJP ने पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर आर ब्लॉक चौराहे तक ऐसे ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिसमें दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आ रही हैं। RJD ने जहां-जहां अपने पोस्टर लगाए थे, वहां पर अब BJP वालों ने भी अपना पोस्टर लगा दिया है।जहां RJD ने अपने पोस्टर में लिखा है- मजदूर किसान पर रोज सितम, मोदी सरकार का खेल खत्म। इसके जवाब में BJP ने भी एक पोस्टर लगाया है जिस पर लिखा है- कभी हमारा तो कभी आपका यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है। वहीं, बीजेपी के दूसरे पोस्टर पर लिखा है- परिवारवाद से बनाना है दूरी, फिर एक बार मोदी है जरूरी। आगे एक और पोस्टर लगा है जिसपर बीजेपी ने लिखा है- दिया न शिक्षा, न रोजगार..पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार। इन सबके जवाब में राजद का भी पोस्टर दिख रहा है जिसमें लिखा है- बहुत सह चुके महंगाई की मार, अबकी बार बदलेगी मोदी सरकार।ऐसे पोस्टरों के रिलीज होते ही पटना के राजनीतिक गलियारों में घमासान मच गया है। इस पोस्टर वार में जेडीयू के तरफ से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिल रहा है। जेडीयू के नेताओं का कहना है कि पार्टी पोस्टर विवाद से हमेशा दूर रही है जबकि BJP और RJD में दनादन एक के बाद एक पोस्टर रिलीज कर रही है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm