Lifestyle


उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने आज फिर बारिश की संभावना जताई है. साथ ही देहरादून मौसम विभाग ने अलर्ट जारी क

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Jun 2026, 12:38 pm
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने आज फिर बारिश की संभावना जताई है. साथ ही देहरादून मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है. गौर हो कि प्रदेश के कई पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं ओलावृष्टि और तेज बारिश लोगों की परेशानियों में इजाफा कर सकती है. देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादनू , टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के अनेक स्थानों मे हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ हो सकती है. वहीं 4200 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं उत्तराखंड के शेष जनिदों के कुछ स्थानों मे हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होने की संभावना है.वहीं राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी जनपदों मे कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के पर्वतीय जनपदों मे कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (40- 50 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा ) चलने के साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है. राज्य के मैदानी जनपदों मे कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंके दार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.

अगर आप एक ऐसा टीवी खोज रहे हैं, जो तस्वीर की क्वालिटी से कोई समझौता न करे, तो सोनी इंडिया ने आपके लिए एक नया टीवी लॉन्च किया है, जिसका नाम Sony BRAVIA 7II है. यह भारत में Sony का पहला True RGB LED TV है, जो पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के म

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:13 pm
अगर आप एक ऐसा टीवी खोज रहे हैं, जो तस्वीर की क्वालिटी से कोई समझौता न करे, तो सोनी इंडिया ने आपके लिए एक नया टीवी लॉन्च किया है, जिसका नाम Sony BRAVIA 7II है. यह भारत में Sony का पहला True RGB LED TV है, जो पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने का दावा करता है. कंपनी ने इसे उन यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है, जो HDR कंटेंट, फिल्में, वेब सीरीज और गेमिंग का बेस्ट एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं.गेमर्स के लिए BRAVIA 7II में HDMI 2.1 के जरिए 4K 120fps सपोर्ट दिया गया है. इसमें मौजूद VRR और ALLM जैसे फीचर स्क्रीन टियरिंग और इनपुट लैग को कम करते हैं. PlayStation 5 यूजर्स के लिए Auto HDR Tone Mapping और Auto Genre Picture Mode जैसे खास ऑप्टिमाइजेशन भी इस टीवी में मौजूद हैं. V में Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो 4 लाख से ज्यादा मूवीज और शोज़ तक एक्सेस देता है. इनके अलावा Google Assistant, Apple AirPlay 2, Apple HomeKit और Alexa सपोर्ट भी इसमें है. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में OTA अपडेट के जरिए Gemini for Google TV भी इस टीवी में जोड़ा जाएगा.ऑडियो के मामले में Dolby Atmos, DTS:X और 3D Surround Upscaling के साथ यह एक वर्चुअल 5.1.4 सराउंड साउंड अनुभव देता है. Voice Zoom 3 डायलॉग को बैकग्राउंड में हो रहे शोर से अलग रखता है

#newspratyaksh #bihar #MurderCase शुक्रवार की अहले सुबह समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर में रिश्तों का खून बहाया गया, जहां एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जाता ह

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:06 pm
#newspratyaksh #bihar #MurderCase शुक्रवार की अहले सुबह समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर में रिश्तों का खून बहाया गया, जहां एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि सूरज बकरीद की छुट्टी पर गुरुवार शाम को घर आया था. घटना की सूचना पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं समस्तीपुर सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.आक्रशोति परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है, जिस युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या की है, वह रिश्ते में चचेरा भाई लगता है. वह पूर्व में भी जेल में जा चुका है और शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है. जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी, हमलोग पोस्टमार्टम करने नहीं देंगे.चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या: जानकारी के अनुसार, युवक ने घर में घुसकर अपने ही चचेरे भाई को तीन गोली दाग दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान दादपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. सूरज कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था.

प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज लुक्खे का जबरदस्त और रोमांच से भरपूर ट्रेलर लॉन्च किया. यह एक काल्पनिक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है, जहां रैप, बदला और मोक्ष आपस में टकराते हैं. इस ट्रेलर का भव्य लॉन्च मुंबई में उत्साहित लाइव दर्शकों के साम

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Apr 2026, 11:41 am
प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज लुक्खे का जबरदस्त और रोमांच से भरपूर ट्रेलर लॉन्च किया. यह एक काल्पनिक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है, जहां रैप, बदला और मोक्ष आपस में टकराते हैं. इस ट्रेलर का भव्य लॉन्च मुंबई में उत्साहित लाइव दर्शकों के सामने किया गया, जिसमें प्राइम वीडियो ने अपने एक्सक्लूसिव म्यूजिक स्ट्रीमिंग पार्टनर अमेजन म्यूजिक और म्यूजिक लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर यह आयोजन किया. इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है और इसका निर्माण विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले किया है. इसे एग्रीम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने बनाया है और यह उनके ही द्वारा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस भी की गई है. इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में राशि खन्ना और किंग है, जहां किंग, जो एक प्रशंसित भारतीय रैपर, गीतकार और सिंगर हैं, इस शो के साथ अपना अभिनय डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा पलक तिवारी (जो भी अपनी स्ट्रीमिंग डेब्यू कर रही हैं) और लक्षवीर सिंह सारण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज में नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह आठ एपिसोड की सीरीज 8 मई को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगी.

इस हफ्ते बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कई तरह की नई फिल्में और सीरीज आने वाले हैं. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फैमिली, कोर्टरूम थ्रिलर से लेकर कोरियन रोमांस तक सब कुछ देखने को मिलेगा. इन सभी रिलीज में से आप अपनी पसंद की क

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Apr 2026, 12:41 pm
इस हफ्ते बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कई तरह की नई फिल्में और सीरीज आने वाले हैं. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फैमिली, कोर्टरूम थ्रिलर से लेकर कोरियन रोमांस तक सब कुछ देखने को मिलेगा. इन सभी रिलीज में से आप अपनी पसंद की कोई भी फिल्म या सीरीज चुन सकते हैं.थिएटिकल रिलीज के बाद तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ओटीटी पर गई है. इस फिल्म में तापसी ने एक वकील, जिसका नाम रावी होता है, का किरदार निभाया है. अनुभव सिन्हा का यह कोर्टरूम ड्रामा एक रेप पीड़िता, परिमा की कहानी है, जो दिल्ली में एक स्कूल टीचर है. यह फिल्म ट्रॉमा, सिस्टम की नाइंसाफी को दर्शाती है. ये दोनों औरतें एक भ्रष्ट सिस्टम के ख़िलाफ एक मुश्किल कानूनी लड़ाई लड़ती हैं.यह क्राइम ड्रामा 1960 के दशक के मुंबई पर आधारित है. इसमें विजय वर्मा ने ब्रज भट्टी का किरदार निभाया है, जो एक कपास व्यापारी है और एक अवैध जुआ रैकेट शुरू करता है, जिसके चलते वह अपना एक आपराधिक साम्राज्य खड़ा कर लेता है. इसी वजह से उसे मटका नाम मिलता है.'दो दीवाने शहर में' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं. ये दोनों ऐसे दो लोगों का किरदार निभा रहे हैं जो एक रोमांटिक रिश्ता बनाने की कोशिश करते हुए अपने मन के अंदरूनी शक से जूझते हैं. यह फ़िल्म दिखाती है कि लोग अपने मॉर्डन रिलेशनशिप के पैटर्न के जरिए किस तरह इमोशनल वीकनेस को महसूस करते है.