केंद्रीय बजट में टाटा से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की घोषणा की गई है. इस वंदे भारत एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते चलानेकी मांग की जा रही है. फिलहाल पलामू के रास्ते सप्ताह में एक दिन रांची से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है.पलामू से भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू समेत पूरे झारखंड में कई रेल परियोजनाओं एवं ट्रेनों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है. इस दौरान पलामू सांसद ने वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस को लेकर भी कई मांग रखी है.पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय रेलवे मंत्री से टाटा वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते चलने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा, रांची, लोहरदगा और पलामू के रास्ते चले. इस रेड रूट पर बेहद ही कम ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से इलाके को लोगों को काफी फायदा होगा.पलामू सांसद ने कहा है कि गया शेरघाटी इमामगंज डालटनगंज रेल परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए. कम प्राथमिकता के कारण इस परियोजना का काम रुका हुआ है. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान से अधूरे बरवाडी चिरमिरी अंबिकापुर रेल लाइन का भी निर्माण कार्य जल्द किया जाए इस रेल लाइन के बन जाने से कोलकाता से मुंबई की दूरी बेहद कम हो जाएगी.सांसद ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का डीपीआर बनकर तैयार है. पलामू सांसद ने राजधानी और गरीब रथ एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते प्रतिदिन चलने की मांग किया है. वहीं हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तार करने की मांग किया है. पलामू से रांची तक के लिए प्रतिदिन मेमू ट्रेन चलाने की भी मांग की गई है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm