News Pratyaksh


बिहार में गर्मी और उमस ने लोगों को हलकान कर रखा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में हाल बेहद खराब!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:25 pm
बिहार में गर्मी और उमस ने लोगों को हलकान कर रखा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में हाल बेहद खराब है। लेकिन वहीं औरंगाबाद समेत कुछ जिलों में मौसम ने पलटी मारी। इसके चलते ठनका गिरा और बड़ा हादसा हुआ। बिहार के औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पहली घटना बंदेया थाना क्षेत्र के बक्सर गांव की है। यहां पर अचानक बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हे ग्रामीणों के सहयोग से गोह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।