माफिया के पैसे से थाना चलाने वाले इंचार्ज सस्पेंड
बेगूसराय में एनबीटी ऑनलाइन की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। दरअसल, एक थाना अध्यक्ष के द्वारा अवैध खनन की राशि से थाना चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। उस खबर को एनबीटी ने शुक्रवार को दिखाया तो दोपहर होते-होते एसपी ने पूरे मामले की जांच करा कर थाना अध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंसुरचक थाना के इंचार्ज रोहित कुमार गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें थानाध्यक्ष थाना परिसर में अपने सहकर्मी पुलिस अधिकारी के सामने एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे और गाली-गलौज करते हुए कह रहे थे कि अवैध खनन की राशि से वो थाना चलाते हैं। गाड़ी में पेट्रोल नहीं आता है तो मिट्टी कटा कर और बालू कटा कर वो गाड़ी चलाते हैं। थाने का वो (मिट्टी और बालू माफिया) मालिक हैं वो जो चाहेंगे वो करेंगे। कोई अवैध खनन का ट्रैक्टर नहीं पकड़ सकता है और ना ही रोक सकता है।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm