मुजफ्फरपुर में एक महिला ने पंखे से फंदे से लटका हुआ शव मिला है:
देर शाम को एक महिला ने पंखे से फंदे से लटका हुआ शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर किया है महिला ने सुसाइड किया है। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रज्जाक कॉलोनी की है। मृतका की पहचान मोहम्मद दानिश की पत्नी फातिमा कौसर उर्फ डॉली (24) के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। मृतका का चार वर्ष का एक बेटा भी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा दहेज मांगने को लेकर के प्रताड़ित करने की बात कही गई है। पुलिस मृतका के मायका वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। घटना के संबंध में मिठनपुरा थाना अध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि देर शाम एक महिला का फंदे से लटका हुआ शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में लगे हुए पंखे से शव लटका हुआ पाया। शव को उतारा गया और फिर एफएसएल की टीम को बुलाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत का वास्तविक कारण क्या था।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm