लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया ह:
युवती बेगूसराय की रहने वाली है और सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। बुधवार सुबह घर में किसी सदस्य से विवाद के बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गई। स्टेशन पहुंचकर एक ट्रेन में सवार हो गई। उसी ट्रेन में सामने बैठे एक युवक से बातचीत के दौरान उसे प्यार हो गया। युवक ने उसे अपने साथ रखने की बात कही और लखीसराय ले आया।युवती ने बताया कि युवक ने दिनभर उसे लखीसराय में घुमाया। अपने तीन-चार दोस्तों से मिलवाया। होटल में साथ खाना खाया। कोर्ट एरिया के आसपास बाइक और पैदल घुमाया। देर रात युवक उसे मंडलकारा के पीछे एक झोपड़ी में ले गया। वहां युवक और उसके चार दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर उसे बाइपास रोड पर छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार को श्री दुर्गा बालिका हाईस्कूल के पास युवती को रोते देख लोगों ने पूछताछ की। युवती की आपबीती सुनकर लोगों ने तुरंत कवैया थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की।तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसडीपीओ शिवम कुमार ने दोपहर में कवैया थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़िता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी कवैया रोड से और एक अन्य क्षेत्र से पकड़ा गया है।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm