Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

News Pratyaksh

जहां तुम्हारी शादी होने वाली है वहां तुम शादी मत करो वर्ना जान से जाओगे !

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Sep 2023, 04:48 pm

शादी से पहले फोन पर लगातार धमकी मिल रही थी कि जहां तुम्हारी शादी होने वाली है वहां तुम शादी मत करो वर्ना जान से जाओगे :

वैशाली में अपराधियों ने एक युवक को शादी करने के कारण गोली से छलनी कर दिया। परिजनों का कहना है कि उसे लगातार धमकी मिल रही थी कि जहां तुम्हारी शादी हो रही है, अगर वहां शादी करोगे तो मारे जाओगे। गुरूवार की सुबह अपराधियों ने उस युवक को गोली से छलनी कर दिया। घटना डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर की है। मृतक की पहचान रहीमपुर के ऊंचा डीह निवासी बलिराम सिंह उर्फ बल्लम सिंह के पुत्र पंकज कुमार (30) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि पंकज ब्रिटेनिया कम्पनी में काम करता था। रात की ड्यूटी पूरी कर सुबह में वह घर लौट रहा था तभी रहीमपुर पेट्रोल पंप के समीप पहले से घाट लगाये अपराधियों ने ताबड़तोड़ उसपर फायरिंग करने लगे। उसे कुल 6 गोली लगी है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था और उसके पिता किराये पर वाहन चलाते हैं। मृतक पंकज की हत्या करने को लेकर पूर्व से ही उसे धमकियां मिल रही थी। इस वजह से मृतक के पिता बलिराम सिंह ने बिदुपुर थाना में दो बार आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मृतक के पिता बलिराम सिंह ने बीते 24 मई और 12 अगस्त को बिदुपुर थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने लिखा था कि 5 महीना पहले शादी हुई थी और शादी के चार दिन पहले 7632866230 नंबर से फोन कर शादी करने से मना किया गया था। शादी के बाद पंकज को जान मारने की धमकियां मिल रही थी। परिजनों का आरोप है कि कई बार आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने हाजीपुर जंन्दाहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जब परिजन पहले से धमकी के मामले को थाना में आवेदन दे चुके थे तो पुलिस ने इस मामले में कुछ क्यों नहीं किया। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस सक्रीय रहती और उस नंबर की जांच करती तो निश्चित रूप से अपराधी घटना से पहले गिरफ्तार हो सकते थे। उनका कहना है कि इस घटना के जिम्मेदार ये पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने समय रहते सही से काम नहीं किया और इसी का परिणाम है कि आज पंकज की हत्या हो गई।घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजन पहले ही थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाए थे।
Categories
Follow us
Most Popular
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म