Lifestyle


गैस सिलेंडर महंगा, सोना चांदी महंगा- पप्पू यादव

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:27 am
गैस सिलेंडर महंगा, सोना चांदी महंगा- पप्पू यादवसांसद पप्पू यादव ने वक्फ बिल के पास होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बहुमत के आधार पर बिल पास हुआ है और संविधान से कोई मतलब नहीं है। महंगाई बढ़ने और घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने पर पप्पू यादव ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, इस पर उनका ध्यान नहीं है। सोने के दाम बढ़े हैं। चांदी के दाम इतने बढ़े हैं कि गरीब घर की महिलाएं अब पायल भी नहीं पहन सकती हैं। यह सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ाना जानती है। फल के दाम बढ़ गए हैं। नवरात्रि की थाली पर दाम बढ़ गया है। तेजस्वी यादव के अपराध को लेकर रिकॉर्ड बताने पर पप्पू यादव ने राजद को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 'जो ये बोल रहे हैं, कुछ दिन पहले वो भी सरकार में थे साल भर पहले। तो उस समय क्या अपराध नहीं बढ़े थे? पिछले 40 सालों से बिहार में अपराध बढ़े हैं।

आईएएस कंचन सिंह और डीआईजी चंदन सिन्हा ने किया चैती छठ व्रत, रांची जिले के डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा की आईएएस पत्नी कंचन सिंह ने भी चैती छठ व्रत किया है। इस दौरान डीआईजी चंदन सिन्हा सिर पर दौरा लेकर हटनिया तलब पहुंचे। कंचन सिंह लगातार छठ व्रत कर

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:48 am
आईएएस कंचन सिंह और डीआईजी चंदन सिन्हा ने किया चैती छठ व्रत,रांची जिले के डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा की आईएएस पत्नी कंचन सिंह ने भी चैती छठ व्रत किया है। इस दौरान डीआईजी चंदन सिन्हा सिर पर दौरा लेकर हटनिया तलब पहुंचे। कंचन सिंह लगातार छठ व्रत करतीं आईं है। छठ महापर्व को लेकर मान्यता रही है कि जो भी मनोकामना होती है वह छठ व्रत करने से वह पूरी होती है।

मुंबई ने कोलकाता को हराकर चखा जीत का स्वाद, पहली जीत के हीरो रहे अश्विनी कुमार:

News Pratyaksh | Updated : Tue 01st Apr 2025, 10:08 am
मुंबई ने कोलकाता को हराकर चखा जीत का स्वाद, पहली जीत के हीरो रहे अश्विनी कुमार:आईपीएल 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया. यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 की पहली जीत है, मुंबई का यह तीसरा मैच था, जिसमें उन्हें पहली जीत मिली है. इससे पहले एमआई को गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से हराया था.मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीता और कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. एमआई के गेंदबाजों ने कोलकाता को एक के बाद एक लगातार शुरुआती झटके दिए, जिसकी बदौलत केकेआर की टीम 16.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गई. मुंबई ने जीत के लिए मिले 117 रनों के लक्ष्य को 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 121 रन बनाकर हासिल कर अपनी टीम को जीत दिला दी.मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 117 रनों का टारगेट मिला और रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने पारी की शुरुआत की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 51 रनों की साझेदारी की. रोहित को 13 रन के निजी स्कोर पर आंद्रे रसेल ने हर्षित राणा के हाथों कैच आउट करा दिया.कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने 2 रन पर 2 विकेट गंवा दिए और 45 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 5 विकेट खो दिए. केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन अंगकृष रघुवंशी (26) ने बनाए. उनके अलावा रमनदीप सिंह ने 22, मनीष पांडे़ ने 19 और रिंकू सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया. मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले 23 वर्षीय अश्विनी कुमार ने पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया.

गांधी मैदान में ईद के जश्न में सीएम नीतीश कुमार हुए शामिल

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:26 pm
गांधी मैदान में ईद के जश्न में सीएम नीतीश कुमार हुए शामिलपटना: रमजान के पाक महीने के बाद आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। इस खास मौके पर वे पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक टोपी पहनकर प्रदेशवासियों और मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।'

रामनवमी जुलूस पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी :

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Mar 2025, 08:48 am
रामनवमी जुलूस पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी : ईद, सरहुल और रामनवमी महोत्सव आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. एसपी अमन कुमार ने बताया कि जिला पुलिस हमेशा से त्योहारों को लेकर सजग रहती है. चाहे किसी भी समुदाय के त्योहार क्यों न हों. उन्होंने बताया कि रामनवमी महोत्सव के दौरान अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी. इसके लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गयी है.जिला के खूंटी थाना क्षेत्र के आजाद रोड, कर्रा रोड के अलावा अन्य सड़कें, कर्रा का शहरी क्षेत्र, जरियागड़, गोविंदपुर, तपकरा और तोरपा इलाके को अतिसंवेदनशील में शामिल किया गया है. इन क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों के साथ ड्रोन एवं हाईटेक कैमरे से लैस जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे.एसपी ने बताया कि इस बार 100 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया है. इनके खिलाफ 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. एसपी ने बताया कि सभी डीजे संचालकों को नोटिस भेजा रहा है. उसके साथ बातचीत कर वैसे गानों पर रोक लगाया जाएगा, जिससे किसी धर्म विशेष को ठेस पहुंचे या धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका हो. साथ ही त्योहार के दौरान हाई रेज्युलेशन कैमरे वाले ड्रोन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है.खूंटी जिला के दोनों पुलिस अनुमंडल में क्यूआरटी टीम की तैनाती की जाएगी, जो आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर सके. एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को रूट का वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जहां-जहां लाइट की आवश्यकता पड़ेगी, वहां व्यवस्था की जाएगी.