Lifestyle


प्रतिष्ठित ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया

News Pratyaksh | Updated : Tue 10th Jun 2025, 06:31 am
दिग्गज भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी को प्रतिष्ठित ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. लंदन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार, 9 जून को घोषणा की कि पूर्व विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान उन 7 दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस विशिष्ट लिस्ट में शामिल किया गया.दबाव में अपने शांत स्वभाव और बेजोड़ कौशल के लिए मशहूर, एमएस धोनी की खेल के सबसे महान फिनिशर, लीडर और विकेटकीपर के रूप में विरासत को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया गया है. ICC के बयान में कहा गया है, 'धोनी सभी फॉर्मेट में विकेटकीपिंग के मामले में अपने समय से आगे थे, लेकिन शायद उन्होंने सफेद गेंद के खिलाफ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जब वे अंतिम ओवरों में रन चेज करने की अपनी काबिलियत के लिए जाने जाते थे'.यह भारतीय महान खिलाड़ी तीनों ICC सफेद गेंद टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने 2007 में उद्घाटन ICC पुरुष T20 विश्व कप, 2011 में 50 ओवर के विश्व कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को सफलता दिलाई. धोनी ने सभी फॉर्मेट में कुल 17,266 रन बनाए, स्टंप के पीछे 829 आउट किए और 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया. धोनी ने कहा, 'ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के कई पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है. ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा'.बता दें कि, इस साल कुल 5 पुरुष और 2 महिला क्रिकेटरों को इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ियों को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. वहीं, इंग्लैंड की दिग्गज सारा टेलर और पाकिस्तान की आइकन सना मीर को भी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया.

बिहार के नवादा जिले में 50 हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारक, जांच के रडार पर आ गए हैं। सरकार को शक है कि ये लोग गलत तरीके से राशन ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नवादा सदर में 25 हजार और रजौली में 25 हजार से ज्यादा ऐसे संदिग्ध लोग मिले हैं। बताया जा रहा है क

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th May 2025, 06:47 am
बिहार के नवादा जिले में 50 हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारक, जांच के रडार पर आ गए हैं। सरकार को शक है कि ये लोग गलत तरीके से राशन ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नवादा सदर में 25 हजार और रजौली में 25 हजार से ज्यादा ऐसे संदिग्ध लोग मिले हैं। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग को कुछ गड़बड़ लग रही है। बता दें कि पूरे देश में 36 लाख से ज्यादा ऐसे लोग मिले हैं, जिन पर शक है कि वे गलत तरीके से राशन ले रहे हैं। इसी वजह से नवादा जिले में भी 50476 राशन कार्ड धारकों की जांच की जाएगी।

झारखंड के डॉग लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है

News Pratyaksh | Updated : Sat 24th May 2025, 03:48 am
झारखंड के डॉग लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है. सरकार ने राज्य में कुत्ते पालने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किये है. इसके अनुसार राज्य में पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटीनो जैसी खतरनाक माने जाने वाले कुत्ते की नस्लों के पालन, खरीद-बिक्री और प्रजनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकार ने इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, ऐसे कुत्तों को पालने से पहले संबंधित प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी.राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति ऐसे नस्ल के कुत्तों का पालन करता है या उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही से घुमाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. आवश्यकता पड़ने पर पालतू जानवर को जब्त कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.इस गाइडलाइन के संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी का कहना है कि पिटबुल, रॉटविलर समेत अन्य खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पाबंदी है. इसके बावजूद जो लोग इसको पाल रहे हैं, उनको जिम्मेदारी लेनी ही होगी. अगर ऐसे कुत्तों के पालकों की जानकारी होती है तो फिर उन पर कड़ी कार्रवाई होगी.

झारखंड के किसानों को चेतावनी 26 से 28 अप्रैल के बीच होगी राज्य में ओलावृष्टि :

News Pratyaksh | Updated : Fri 25th Apr 2025, 12:54 pm
झारखंड के किसानों को चेतावनी 26 से 28 अप्रैल के बीच होगी राज्य में ओलावृष्टि : झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. पलामू, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है और कई जगहों पर हीट स्ट्रोक चला है. इन सबके बीच मौसम केंद्र, रांची ने 26 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच फिर एक बार राज्य में ओलावृष्टि , गर्जन, वज्रपात, आंधी और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का का पूर्वानुमान जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है.मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम अपडेट में कहा है कि उत्तरी बांग्लादेश और उत्तर पूर्वी असम के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण कायम है. इसके अलावा एक उत्तर दक्षिणी टर्फ रेखा मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडल स्तर से गुजर रहा है. इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से झारखंड में 26 से 28 अप्रैल के दौरान ओलावृष्टि, गर्जन, वज्रपात, आंधी के लिए चेतावनी जारी की गई है.

बिहार में अब सताने लगी गर्मी, अगले तीन दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

News Pratyaksh | Updated : Wed 23rd Apr 2025, 11:14 am
बिहार में अब सताने लगी गर्मी, अगले तीन दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावनाबिहार में अब गर्मी सताने लगी है। अगले दो-तीन दिन में पारा और चढ़ने की संभावना है। वातावरण में आर्द्रता की मात्रा बढ़ने के कारण लोगों को अब उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बताया गया है कि वातावरण में निचले स्तर पर नमी की मात्रा अधिक होने तथा तापमान में वृद्धि के संयुक्त प्रभाव से वास्तविक से अधिक तापमान महसूस होगा। औरंगाबाद, अरवल, गया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और जहानाबाद जैसे जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में प्रचंड लू की स्थिति बनने के पूरे आसार हैं। इन इलाकों में दिन के साथ रात में भी राहत की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा पटना, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भी तेज गर्मी और उमस से हालात बिगड़ सकते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी, तापमान में बढ़ोतरी

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Apr 2025, 12:16 pm
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी, तापमान में बढ़ोतरीबिहार में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी बनी हुई है। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। रोहतास का डेहरी लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग केन्द्र पटना ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में एक-दो स्थानों पर तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका है।