News Pratyaksh


टेक्नॉलोजी पर आंख मूंद कर विश्वास करना ले सकता है आपकी जान!

News Pratyaksh | Updated : Tue 03rd Oct 2023, 11:12 am

टेक्नॉलोजी पर आंख मूंद कर विश्वास करना ले सकता है आपकी जान!

किसी पर भी आँख मूँद कर भरोसा नहीं करना ही सतर्कता की परिभाषा है चाहे फिर वह गूगल ही क्यूँ न हो| टेक्नॉलोजी पर आंख मूंद कर विश्वास करना आपकी जान भी ले सकता है| और ऐसा ही कुछ केरल में भी हुआ है| कोच्चि के पास गोथुरुथ में पेरियार नदी में कार गिरने के बाद दो डॉक्टर की मौत हो गई और मौत की वजह बनी गूगल मैप| भारी बारिश हो रही थी और डॉक्टर गूगल मैप के सहारे आगे बढ़ रहे थे| रास्ता दिखा रहा था गूगल जीपीएस! और फिर जीपीएस ने नदी को सड़क बता दिया| इस बात से अंजान डाक्टर की कार सड़क की बजाय सीधे नदी में गिर गयी और चली गयी जान| पुलिस ने बताया कि डॉक्टर्स के साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य लोग भी दुर्घटना में घायल हो गए| तो याद रखें इंसान हो या टेक्नोलॉजी आँख मूंद कर भरोसा नहीं करना है|