ओपनएआई ने भारतीय यूज़र्स के लिए ChatGPT Go लॉन्च किया है. यह पेड वर्ज़न है, जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति महीना :
News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:38 am
ओपनएआई ने भारतीय यूज़र्स के लिए ChatGPT Go लॉन्च किया है. यह पेड वर्ज़न है, जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति महीना :
OpenAI ने भारतीय यूज़र्स के लिए एक नई सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की है, जो खासतौर से भारतीय यूज़र्स के लिए ही लॉन्च की गई है. इस नई सब्सक्रिप्शन सर्विस का नाम ChatGPT Go है. यह एक सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसके लिए यूज़र्स को प्रति महीने सिर्फ 399 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. कंपनी ने इस फीचर को एक्सक्लूसिवली भारतीय यूज़र्स के लिए ही डिजाइन किया है, जिसमें यूज़र्स को ज्यादा यूज़ेस लिमिट्स, इमेज जनरेशन, फाइल अपलोड्स और ज्यादा मेमोरी मिलती है.पहले भारतीय यूज़र्स को चैटजीपीटी की इन्हीं पेड सर्विसेज़ का फायदा उठाने के लिए ChatGPT Plus का प्लान खरीदना पड़ता था, जिसके लिए 20 डॉलर यानी करीब 1,700 रुपये प्रति महीने से भी ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. अब कंपनी ने भारतीय यूज़र्स के लिए सिर्फ 399 रुपये प्रति महीने की रेट पर ChatGPT Go लॉन्च किया है. हालांकि, अभी तक हमारे पास इस बात की कंफर्म जानकारी नहीं है कि क्या ChatGPT Go में ChatGPT Plus वाले सारे फीचर्स मिलेंगे या नहीं.बहरहाल, ChatGPT के हेड और वाइस प्रेसिडेंट Nick Turley ने 19 अगस्त, 2025 की सुबह अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट से ChatGPT GO की घोषणा की. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि भारतीय यूज़र्स की सबसे बड़ी रिक्वेस्ट में से एक सस्ती कीमत और लोकल पेमेंट ऑप्शन्स थे. इस कारण हमने इस नए सब्सक्रिप्शन टियर को बाकी देशों से पहले और सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है.