आज वर्ल्ड कप और एशिया कप के स्क्वाड का होगा ऐलान, जानें कब और कहां देख सकेंगे BCCI की प्रेस कॉन्फ्रेंस :
News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:36 am
आज वर्ल्ड कप और एशिया कप के स्क्वाड का होगा ऐलान, जानें कब और कहां देख सकेंगे BCCI की प्रेस कॉन्फ्रेंस :
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के बाद अब टी20 फॉर्मेट में खेलती हुई नजर आएगी. क्योंकि अब एशिया कप 2025 शुरू होने वाला. ये टूर्नामेंट 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा. टी20 में खिलाड़ियों की भरमार होने की वजह से भारतीय स्क्वाड का चयन करना बीसीसीआई के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है. लेकिन आज बीसीसीआई उस चैलेंज से बाहर आ जाएगी.क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI आज (19 अगस्त) दो बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. जिसमें एशिया कप 2025 के लिए पुरुषों के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जाएगा. इसके अलावा बीसीसीआई महिला वर्ल्ड कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान करेगा.एशिया कप 2025 के स्क्वाड के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1:30 बजे मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होगी. जिसको टी20 मेंस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. जबकि महिला वर्ल्ड कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज लिए स्क्वाड के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस 3:30 बजे की जाएगी. इसको महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और चीफ सिलेक्टर नीतू डेविड संबोधित करेंगी.