Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

News Pratyaksh


IAS-IPS अधिकारियों को जनजातीय भाषा सीखना अनिवार्य होगा. इस लिए 3 माह का ऑनलाइन कोर्स होगा, जिसमें अधिकारी इन भाषाओं को सीखेंगे. फिर परीक्षा भी देनी होगी !

News Pratyaksh | Updated : Tue 03rd Oct 2023, 06:57 pm

IAS-IPS अधिकारियों को जनजातीय भाषा सीखना अनिवार्य होगा. इस लिए 3 माह का ऑनलाइन कोर्स होगा, जिसमें अधिकारी इन भाषाओं को सीखेंगे. फिर परीक्षा भी देनी होगी :

इसी साल 21 अप्रैल को रांची में जब सिविल सर्विस डे मनाया जा रहा था, तब एक कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने हॉल में मौजूद अफसरों से पूछ लिया कि यहां मौजूद सभी आईएएस व आईपीएस है में से कितनों को कुरुख, संथाली हो आदि स्थानीय भाषा आती है. सीएम के इस सवाल पर हॉल में सन्नाटा पसर गया. क्योंकि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ऐसी कोई भाषा नहीं जानता था, जिसको देख हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को स्थानीय भाषा न जानने के लिए फटकार भी लगाई.इसी को देखते हुए अब झारखंड सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में कार्यरत सभी आईएएस व आईपीएस अफसरों को जनजातीय भाषा सीखना अनिवार्य होगा. इसके लिए 3 महीने का ऑनलाइन कोर्स होगा, जिसके माध्यम से अधिकारी कुरुख, मुंडारी, खड़िया, हो, संथाली और भूमिज भाषा के साथ जनजातीय समाज की संस्कृति और इतिहास को भी जान सकेंगे, ताकि गांव के आदिवासी या आम जनों के साथ अधिकारी उन्हीं की भाषा में बात कर पाएं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद कल्याण विभाग ने यह योजना बनाई है. जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) को पाठ्यक्रम बनाने को भी कहा गया है. कल्याण विभाग के अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक 3 महीने का पाठ्यक्रम सभी अधिकारियों के लिए अनिवार्य होगा और इसके बाद एक ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा में पास होने के बाद अधिकारी को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. वहीं फेल होने पर दोबारा परीक्षा देने का प्रावधान होगा.आगे बताया कि रांची विश्वविद्यालय के जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में इस विषय पर जल्द ही कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसमें पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा. वहीं, राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को यह पाठ्यक्रम आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा.
Categories
Follow us
Most Popular
झारखंड की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें |

झारखंड की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें |

Sat 13th Jun 2026, 12:16 pm
स्पेसएक्स के शेयर $135 से बढ़कर $166.90 तक पहुंचे

स्पेसएक्स के शेयर $135 से बढ़कर $166.90 तक पहुंचे

Sat 13th Jun 2026, 12:15 pm
???? बिहार की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

???? बिहार की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

Sat 13th Jun 2026, 12:15 pm
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने बीते दिन ही अपनी Honda CB750 Hornet और XL750 Transalp को E-क्लच के साथ बाजार में उतारा है. इसके साथ ही कंपनी ने जहां Gold Wing को एक नया कलर दिया है, वहीं बाजार में एक बार फिर से CBR1000RR-R

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने बीते दिन ही अपनी Honda CB750 Hornet और XL750 Transalp को E-क्लच के साथ बाजार में उतारा है. इसके साथ ही कंपनी ने जहां Gold Wing को एक नया कलर दिया है, वहीं बाजार में एक बार फिर से CBR1000RR-R

Sat 13th Jun 2026, 12:14 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया के दो देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत में डिफेंस कोऑपरेशन पर खास तौर पर बात होने की उम्मीद है. भारत खास समुद्री इलाकों में बढ़ते स्ट्रेटेजिक क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया के दो देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत में डिफेंस कोऑपरेशन पर खास तौर पर बात होने की उम्मीद है. भारत खास समुद्री इलाकों में बढ़ते स्ट्रेटेजिक क

Sat 13th Jun 2026, 12:13 pm