News Pratyaksh


बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को सिवान में छात्र सड़कों पर उतर आए। धीरे-धीरे गांधी मैदान की ओर बढ़ रही छात्रों की भीड़ बढ़ती गई। गांधी मैदान में पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।प्रदर्शन के दौरान छात्र नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस से उनकी

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 11:57 am
बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को सिवान में छात्र सड़कों पर उतर आए। धीरे-धीरे गांधी मैदान की ओर बढ़ रही छात्रों की भीड़ बढ़ती गई। गांधी मैदान में पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।प्रदर्शन के दौरान छात्र नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस से उनकी तीखी बहस हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।पथराव के बीच फायरिंग का आरोप
छात्रों के एक गुट द्वारा पथराव शुरू किए जाने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के कारण मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। कुछ देर में पथराव तेज हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।#SiwanNews #BiharBandh #BiharNews #StudentProtest #SiwanProtest #GandhiMaidan #Lathicharge #BiharPolice #BreakingNews #newspratyaskh