News Pratyaksh


SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रांची:
राज्य में चल रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के मीडिया संयोजक किशोरनाथ शाहदेव, कांग्रेस नेता सूर्यकांत शुक्ला, सुनील सिंह सहित अन्य नेता शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए संथाल परगना सहित राज्य के अन्य जिलों में सावन माह के दौरान लोगों की व्यस्तता को देखते हुए गणना प्रपत्र भरने की समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ASDD सूची में करीब 40 लाख नाम शामिल होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के कारण बड़ी संख्या में लोग धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त हैं, इसलिए गणना प्रपत्र भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक और उचित निर्णय लेगा।