Lifestyle


पटना में एपीडा कार्यालय का उद्घाटन, गोयल ने मखाना निर्यात को दिखाई हरी झंडी

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:52 am
पटना में एपीडा कार्यालय का उद्घाटन, गोयल ने मखाना निर्यात को दिखाई हरी झंडी कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पटना में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय खोला है। यह कार्यालय कृषि भवन परिसर में स्थापित किया गया है। इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘जीआई-टैग’ (भौगोलिक संकेतक) प्राप्त मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक खेप को हरी झंडी दिखाई। करीब एक करोड़ रुपए मूल्य के सात टन मखाना अमेरिका, कनाडा और न्यूजीलैंड के लिए रवाना किया गया।

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न स्थानों से लगभग 60 लोगों को पकड़ा है। इनमें से ज्यादातर नेपाली हैं, जिन पर अपने देश में अशांति के दौरान जेल तोड़कर भागने का संदेह है। अधिकारियों ने यह जानकारी द

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:52 am
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न स्थानों से लगभग 60 लोगों को पकड़ा है। इनमें से ज्यादातर नेपाली हैं, जिन पर अपने देश में अशांति के दौरान जेल तोड़कर भागने का संदेह है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एसएसबी के जवानों ने पिछले दो दिन में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा चौकियों से इन्हें पकड़ा है। उन्होंने बताया कि इन्हें संबंधित राज्य पुलिस बलों को सौंप दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।          

फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 120 बहादुर पीवीसी मेजर शैतान सिंह भाटी की बहादुरी और देशभक्ति की कहानी बयां करती है.

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:50 am
फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 120 बहादुर पीवीसी मेजर शैतान सिंह भाटी की बहादुरी और देशभक्ति की कहानी बयां करती है. यह फिल्म दर्शकों को वॉर ड्रामा के रोमांच और हीरोइज्म का गहरा एहसास देती है, जहां हर फ्रेम में इमोशन्स और शानदार विज़ुअल्स की झलक दिखाई देती है. फरहान अख्तर ने फिल्म रिलीज से पहले कोलकाता का दौरा करते हुए, वहां एक इवेंट में हिस्सा लिया है, जहां उन्होंने मीडिया और फैंस के साथ अपनी उत्सुकता और फिल्म से जुड़ी भावनाएँ साझा कीं हैं.120 बहादुर फिल्म का जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसकी कहानी 1962 के रेजांग ला युद्ध पर आधारित है. इसमें 120 भारतीय सैनिकों की सच्ची और उनकी शानदार दास्तान दिखाई गई है, जिन्होंने दुश्मनों के सामने डटकर बिना हार माने अपनी ज़मीन की रक्षा की। बता दें कि यह भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे बहादुर आखिरी लड़ाइयों में से एक मानी जाती है.इस पूरी कहानी की जान है 'हम पीछे नहीं हटेंगे' यह लाइन फिल्म में हर जगह गूंजती है और देशभक्ति की भावना को खूबसूरती से पेश करती है. फिल्म को रजनीश 'रेजी' घई ने डायरेक्ट किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.120 बहादुर की कहानी 1962 के रेजांग ला युद्ध पर आधारित है. इसमें 120 भारतीय सैनिकों की सच्ची और उनकी शानदार दास्तान दिखाई गई है, जिन्होंने दुश्मनों के सामने डटकर बिना हार माने अपनी ज़मीन की रक्षा की. बता दें कि यह भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे बहादुर आखिरी लड़ाइयों में से एक मानी जाती है.

इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव नया Purchases टैब है. इस टैब में आपके सभी डिलीवरी से जुड़े ईमेल्स एक ही जगह पर दिखेंगे. इसका मतलब है कि अब आपको अपने किसी भी ऑर्डर को ट्रैक करने के लिए अलग-अलग मेल्स को खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गूगल यह नया अपडेट मोबाइल और वे

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:50 am
इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव नया Purchases टैब है. इस टैब में आपके सभी डिलीवरी से जुड़े ईमेल्स एक ही जगह पर दिखेंगे. इसका मतलब है कि अब आपको अपने किसी भी ऑर्डर को ट्रैक करने के लिए अलग-अलग मेल्स को खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गूगल यह नया अपडेट मोबाइल और वेब दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध करा रहा है. Gmail ऐप के अंदर इस नए टैब को एक्सेस करना भी काफी आसान है. इसके लिए आपको सिर्फ ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स के पास वाले हैम्बर्गर आइकन (तीन लाइन वाला मेन्यू) पर क्लिक करना होगा. उसके बाद साइड मेन्यू में जाना होगा और फिर Purchases टैब को चुनना होगा. यहां पर आपको आपके सभी ऑनलाइन ऑर्डर्स से जुड़े ईमेल्स मिल जाएंगे.इसके अलावा जीमेल अब आपके उन पैकेजेस को भी हाइलाइट करेगा, जो उसी दिन डिलीवर होने वाले हैं. आज यानी सेम डे डिलीवर होने वाले पैकेजेस आपके जीमेल के अंदर प्राइमरी इनबॉक्स के टॉप पर कार्ड्स के रूप में दिखेंगे. हर कार्ड में आपको “See item” या “Track Package” जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे. आप जिन पर क्लिक करेंगे आपको वही डिटेल्स देखने को मिल जाएगी. इन सभी कामों के लिए पहले यूज़र्स को अपने जीमेल में जाकर बहुत सारे मेल्स में से ऑर्डर वाला मेल ढूंढना पड़ता था और फिर उसे खोलकर ट्रैक ऑर्डर आदि को ढूंढकर अपने सामान को ट्रैक करना पड़ता था. अब ये पूरा प्रोसेस बिल्कुल आसान हो गया है.

हम जब भी ब्रह्मांड के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में कई बार ऐसा सवाल आता है कि क्या पृथ्वी के अलावा किसी भी अन्य ग्रह पर जीवन संभव है या कभी जीवन था

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 09:31 am
हम जब भी ब्रह्मांड के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में कई बार ऐसा सवाल आता है कि क्या पृथ्वी के अलावा किसी भी अन्य ग्रह पर जीवन संभव है या कभी जीवन था. दुनिया भर के वैज्ञानिक कई सालों से इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में नासा को एक खोज की है, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि शायद मंगल ग्रह पर भी कभी जीवन हुआ करता था. आइए हम आपको नासा की इस नई खोज की डिटेल्स बताते हैं.दरअसल, नासा के रोवर Perseverance ने इस सवाल का जवाब खोजने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है कि क्या मंगल ग्रह पर कभी जीवन था. नासा के इस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक ऐसी चट्टान को ढूंढा है, जिसमें जीवन के पुराने संकेत या सबूत छिपे हो सकते हैं.नासा के परसेवेरेंस रोवर को जुलाई 2024 में मंगल ग्रह के “Bright Angel Formation” नाम के इलाके में यह चट्टान मिली थी. यह जगह एक पुरानी नदी की घाटी में हैं, जहां कभी बहुत तेजी से पानी बहा करता था. इस चट्टान का आकार लगभग 3 फीट लंबा और 2 फीट चौड़ा है. इसमें कुछ रंग-बिरंगे स्पॉट्स भी दिखाई दिए हैं, जो दिखने में चीता जैसी खाल (Leopard Spots) जैसे हैं. इन्हीं धब्बों में कुछ खास तरह के खनिज (minerals) भी पाए गए हैं. जैसे: विवियनाइट (Vivianite) – यह पृथ्वी पर दलदली इलाकों या सड़ी हुई चीज़ों के पास पाया जाता है. ग्रेगाइट (Greigite) – ग्रेगाइट को पृथ्वी पर कुछ खास तरह के बैक्टीरिया बनाते हैं. इन खनिजों का एक साथ पाया जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि मंगल ग्रह पर शायद कभी जीवन होगा या जीवन की कोई प्रक्रिया होगी.अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि नासा के रोवर को जो संकेत मिले हैं, क्या वो किसी ग्रह पर बिना जीवन के भी मिल सकते हैं. इसके बारे में वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सब कुछ गैर-जैविक (non-biological) प्रक्रियाओं से भी बन सकता है, जैसे तेज़ गर्मी या अम्लीय माहौल में इन चीजों का निर्माण हो सकता हैं. हालांकि, नासा को मंगल ग्रह के जिस इलाके ये सबूत मिले हैं, वहां किसी कठोर वातावरण के सबूत नहीं मिले हैं.इसका मतलब है कि अगर मंगल ग्रह के इन क्षेत्रों में कभी माइक्रोब्स थे, तो उन्होंने इन तत्वों का इस्तेमाल करके एनर्जी बनाई होगी. पृथ्वी पर भी माइक्रोब्स इसी प्रोसेस को फॉलो करते हैं. इसी कारण से वैज्ञानिक इन सबूतों को मंगल ग्रह पर जीवन होने का अभी तक का सबसे मजबूत संकेत मान रहे हैं.

ओरेकल के शानदार तिमाही नतीजों के बाद दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने :

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 07:55 am
  दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. लंबे समय तक दुनिया के नंबर-1 अमीर रहे एलन मस्क अब पीछे रह गए हैं और ओरेकल कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर लैरी एलिसन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. 81 साल के टेक टॉयकून एलिसन की संपत्ति में एक ही दिन में 101 अरब डॉलर का जबरदस्त उछाल आया, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 393 अरब डॉलर तक पहुँच गई. वहीं, एलन मस्क की नेटवर्थ इस समय 385 अरब डॉलर दर्ज की गई.इस बदलाव के पीछे मुख्य कारण ओरेकल के तिमाही नतीजे हैं. कंपनी ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया और इसके शेयरों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली. नतीजों के बाद लैरी एलिसन की नेटवर्थ में भारी बढ़ोतरी हुई, जिससे उन्होंने ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में टॉप पोजिशन हासिल कर ली.ओरेकल के शेयरों में इस साल अब तक 45% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. बुधवार को शेयर में 41% का उछाल आया और इसका भाव 328.33 डॉलर तक पहुंच गया. इससे पहले कारोबारी दिन एलिसन का शेयर 241.63 डॉलर पर बंद हुआ था. बुधवार को यह शेयर 319.19 डॉलर पर खुला और तेजी पकड़ते हुए 345.72 डॉलर तक पहुँच गया. इस तेजी ने एलिसन को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर स्थापित कर दिया.एलन मस्क, जो टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ हैं, पहली बार 2021 में दुनिया के नंबर-1 अमीर बने थे. इसके बाद उनका स्थान कुछ समय के लिए अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट के हाथों गया. पिछले साल फिर संपत्ति में उछाल के कारण मस्क नंबर-1 पायदान पर लौटे थे. लेकिन इस साल टेस्ला के शेयरों में 13% तक गिरावट के कारण उनकी नेटवर्थ पर असर पड़ा और वे दूसरे स्थान पर आ गए.81 वर्षीय लैरी एलिसन इस उम्र में भी ओरेकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं. उनकी अधिकांश संपत्ति उनकी कंपनी से होने वाली कमाई और स्टॉक्स से आती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि एलिसन की बढ़ती संपत्ति और मस्क की गिरती नेटवर्थ ने अरबपतियों की लिस्ट में नया संतुलन बना दिया है.ओरेकल के शेयर की तेजी और कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. विश्लेषक मानते हैं कि भविष्य में अरबपतियों की रैंकिंग में और बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि टेक उद्योग में संपत्ति में तेजी से बदलाव संभव है. इस ऐतिहासिक बदलाव ने यह साबित कर दिया कि अरबपतियों की दुनिया में स्थिति कभी भी पलट सकती है और नई कंपनियों के प्रदर्शन से बड़े बदलाव संभव हैं.