अगर आप बनना चाहते हैं करोड़पति तो यह लेख आपके लिए ही है| इस न्यूज़ के अंत तक आपको उस राज का पता चलेगा जिस की मदद से आप अपने वित्तीय स्थिति को मजबूत करने का एक तरीका समझ जायेंगे !
ckick करें स्टॉक्स में करें निवेश!
आज कल शेयर मार्केट को लोग अल्टरनेटिव इनकम अर्थात अन्य आय के स्रोत के रूप में देखने लगे हैं और इस वजह से शेयर बाज़ार में हर कोई पैसा लगा रहा है। फेसबुक, इन्स्टाग्राम, शॉर्ट्स हर जगह ऐसे कई रील्स देखने को मिल जाते हैं जिन्हें पोस्ट करने वाला खुद भले उधार तले दबा हो पर व्यूअर को करोड़पति बनने के सपने दिखा जाता है | शेयर बाजार (Stock Market) में इन्वेस्टमेंट करने वालों को कई बार पेनी स्टॉक्स काफी पसंद आता है| पसंद आने का सबसे बड़ा कारण होता है ज्यादा लाभ की प्रोबबिलिटी| आइए हम और आप मिलकर समझते हैं कि आखिर क्या है ये पेनी स्टॉक्स (penny stocks) और इससे आपको कितना रिटर्न मिल सकता है।
शेयर बाजार (Stock Market) में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयर होते हैं, जिनमें आप इन्वेस्टमेंट करते हैं| ये टर्म अब सबकी जुबान पर आ गया है | लेकिन इसके साथ साथ कुछ ऐसे शेयर भी होते हैं जिनकी कीमत 10 रुपये से भी कम होती है, इन्हें शेयर बाजार की भाषा में पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) कहा जाता है। दाम कम होने का मतलब ये नहीं है कि पेनी स्टॉक वाली कंपनियां खराब होती हैं। उदहारण के लिए Suzlon Energy को ही ले लीजिए, इस कंपनी का शेयर 28 मार्च 2023 को महज 7.05 रूपये थे वहीँ आज ये 27.65 रूपये है , जिसे महज 7 महीने पहले पेनी स्टॉक (Penny Stocks) कहा जा रहा था। अगर आप मार्च में 1 लाख रूपये इस शेयर में निवेश किये होते तो आज इसकी कीमत 3लाख 92हज़ार होती यानि की 2लाख 92हज़ार रूपये???? का मुनाफ़ा| अब क्या आपको अफ़सोस हो रहा है, कि मैंने यह खबर पहले क्यूँ नहीं देखा?
वैसे पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) की कोई तय परिभाषा नहीं है मतलब यह है की पेनी स्टॉक सिर्फ इन्वेस्टर के द्वारा बोलचाल में इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। कुछ इन्वेस्टर 20 रुपये से कम शेयर प्राइस और कम मार्केट कैप (Market Cap) वाली कंपनियों को भी पेनी स्टॉक्स मानते हैं। कई बार कुछ लोग बड़ी मात्रा में ये सोचकर 4-5 रुपये के पेनी स्टॉक्स ले लेते हैं कि अगर ये शेयर 7-8 रुपये भी पहुंचा तो उन्हें मोटा मुनाफा हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता है कि पेनी स्टॉक्स खराब होते हैं। दरअसल, किसी कंपनी का शेयर अच्छा है या बुरा ये उस कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ, फंडामेंटल्स और बिजनेस जैसी कई बातों पर निर्भर करता है न की उसके वर्तमान मूल्य पर।
बता दें कि पेनी स्टॉक्स से जहाँ फायदे के सपने बुलंद दिखते हैं वहीँ इन में निवेश करने का रिस्क काफी ज्यादा रहता है। ऐसे शेयर में काफी कम समय में ही उतार-चढ़ाव होने लगता है। ऐसे में इन्वेस्टर काफी जल्दी मालामाल भी हो सकते हैं और उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ख़बरों की माने तो ऐसा भी होता है कि केवल इन्वेस्टर्स का ध्यान खींचने के लिए प्रमोटर्स ही उन स्टॉक्स के दाम बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। पेनी स्टॉक्स की प्राइस काफी कम होती है, इसीलिए कुछ पैसे वाले इसकी कीमत को अपने हिसाब से कम ज्यादा कर लेते हैं। ये लोग अपने ही शेयर में पैसा लगाकर उसकी कीमत बढ़ा देते हैं। जब शानदार रिटर्न देखकर ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें पैसा इन्वेस्टमेंट कर देते हैं तो कीमत और बढ़ जाती हैं। जिसके बाद इन शेयरों को ऑपरेट करने वाले अपनी मुनाफा कमा कर उससे बाहर निकल जाते हैं। अब ऐसे में अगर आप पेनी स्टॉक्स में अपना पैसा इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आपको न सिर्फ काफी सजग रहना होगा बल्कि इसकी बारीकी को भी समझना होगा, तभी आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।
अगर आप भी बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो BAJAJ FINANCE SECURITIES LTD एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके साथ बजाज का सालों का विश्वास है जहां इन्वेस्टिंग न तो सिर्फ ईजी पर रिवॉर्डिंग भी है। अगर आप भी स्टॉक मार्किट में निवेश करना चाहते हैं तो बजाज फाइनेंस सिक्योरिटीज लिमिटेड के इस लिंक को चेक कर सकते हैं : BFSL Trading Registration
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm